मुंबई: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन है इसको लेकर अभी तक किसी को कुछ पता नहीं है। नतीजे आए इतने दिन हो गए है लेकिन सीएम फेय को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। दावे और कयासों का दौर चल रहा है पर असली बात सामने निकलकर नहीं आ रही है। वहीं इस बीच सूत्रों के मुताबिक शिंदे की शिवसेना ने बड़ा दावा कर दिया है। शिवसेना के शीर्ष सूत्र ने कहा है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना से वादा किया गया था कि अगर महायुति को बहुमत मिलता है ता उसे सीएम पद दिया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ कई बैठकों में यह तय हुआ कि बीजेपी अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन महायुति के घटक दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या की परवाह किए बिना महायुति के बहुमत मिलने पर शिंदे सीएम बने रहेंगे अगर डिप्टी सीएम का पोस्ट शिवसेना गुट को मिलता है तो एकनाथ शिंदे की जगह कोई और शिंदे गुट से उप मुख्यमंत्री होगा।
ये भी पढ़े…
पीएम मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, ‘जनता ने 80 बार नकारा, फिर भी संसद का काम रोकते हैं’
पीएम पद को लेकर महायुति में छिड़ी बहस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने ऐतिहासिक जीत हासिल की बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी ने 132 सीटें जीतीं इस भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में बहस छिड़ी हुई है सीएम फेस को देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच मुकाबला है। बीजेपी फडणवीस को सीएम बनाना चाहती है। जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) शिंदे के नेतृत्व का समर्थन कर रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे की अगर बात करें तो बीजेपी ने 132, शिवसेना ने 57 और अजित पवार की NCP ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की।
क्यों नहीं कर रहे CM का ऐलान
सीएम पद की घोषणा नहीं करने को लेकर उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि नतीजे आए इतने दिन हो गए लेकिन अभी तक सीएम फेस का फैसला नहीं हो पाया है अगर देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है तो जल्दी से इसकी घोषणा करें। आप महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादों से उन्हें क्यों वंचित कर रहे हैं ये जनादेश का अपमान है।

