
Holi 2025: फाल्गुन महीना शुरू होते ही इस त्योहार का खुमार लोगों के सिर चढ़ने लगता है। वैसे तो होली का त्योहार इस साल 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली की अपनी खासियत और परंपराएं होती है। लेकिन भारत समेत दुनियाभर में रंगों के इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आप भारत की उन जगहों पर होली सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे है। जहां का एक्सपीरियंस आपको लाइफटाइम याद रहेगा। आइए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आपको होली जरूर सेलिब्रेट करनी चाहिए।
मथुरा और वृंदावन की होली
वृंदावन और मथुरा का इतिहास तो भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है। यहां होली का त्योहार बड़े खुशी और उमंग से मनाया जाता है। मथुरा में रासलीला और लठमार होली बेहद फेमस है। वहीं, दुनिया में मशहूर है बरसाना की लट्ठमार होली जिसे दूर दूर से लोग खेलने आते है। वृंदावन में तो फूलों की होली खेली जाती है। यहां एक हफ्ते तक होली का त्योहार आयोजन किया जाता है। होली से एक दिन पहले ही आप यहां जरूर पहुंच जाएं।
पुष्कर की होली
राजस्थान का शहर पुष्कर भी कई ऐतिहासिक चीजों के लिए जाना जाता हैं। यहां होली पर पुष्कर रंगों से सराबोर हो जाता है। यहां होली का त्योहार एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शहर में रंगों का उल्लासपूर्ण खेल होता है। और हर तरफ खुशी और हंसी का माहौल रहता है। देश का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर भी है। यह जगह सिर्फ पुष्कर मेले और रेगिस्तान के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि यह होली के लिए भी बहुत फेमस है।
ये भी पढ़े…
होली के लिए घर पर करें प्राकृतिक रंग तैयार, नही होगी त्वचा खराब
जयपुर होली
जयपुर होली के उत्सव के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां होली बेहद शाही तरीके से मनाई जाती है। जयपुर के किलों और महलों में होली के दिन विशेष कार्यक्रम होते हैं। जयपुर में होलिका दहन का आयोजन बहुत धूमधाम से होता है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह पर्व जयपुर की संस्कृति को भी दर्शाता है।
हम्पी होली
कर्नाटक के हम्पी में मनाई जाने वाली होली देश-दुनिया में मशहूर है। यह एक ऐतिहासिक और जीवंत उत्सव है। हम्पी की होली में ढोल-नगाड़े, जुलूस, नृत्य, और रंग-गुलाल शामिल होते हैं। यहां आकर भी आपकी होली फीकी नहीं जाएगी।



