पूजा
Skin care tips: सर्दियों में हमारी त्वचा नम होने लगती है, जिसके कारण चेहरे पर चमक कम हो जाती है और वो बेजान नजर आती है। लेकिन क्या आप जानते है दूध की मलाई को फेस पर लगाने से त्वचा मुलायम हो जाती है। और त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं। स्किन की इंफ्लेमेशन और इरिटेशन कम होती है। और स्किन पर बेदाग निखार आता है। इसलिए बिना पैसे खर्च किए घर पर ही मौजूद मलाई से ही ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। मलाई एक ऐसी चीज है जिसे आप घर में दूध से निकाल सकते हैं। मौसम में खासतौर से मलाई को चेहरे पर लगाने से सनबर्न की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।
1. मलाई और हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल, इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज चेहरे की सूजन को कम करने और स्किन इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करती हैं। एक कटोरी में दो चम्मच मलाई को साथ एक चुटकी हल्दी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर फेस पर नर्म हाथों से मसाज करें और थोड़ी देर के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें
2. मलाई और एलोवेरा जेल
इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच फ्रेश दूध की मलाई लें। फिर एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनो को अच्छे से मिक्स करके अपने फेस पर अप्लाई करें। और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दे। और ताजे पानी से फेस धो लें। एलोवेरा में मौजूद न्यूट्रिशनल एलिमेंट्स स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करेंगे जिससे त्वचा पर हो रहे एक्ने और डार्क स्पॉट से राहत मिलेगी।
3. मलाई और शहद
सर्दियों में शहद आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करते है। 2 चम्मच मलाई के साथ हनी को मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाकर अच्छे से मसाज करें और पानी से धो लें। इसे फेस पर ग्लो आएगा, ये ड्राइनेस की समस्या को दूर करने का काम करता है।
ये भी पढ़े…
बेसन.. सिर्फ पकौड़े ही नहीं तलना, तैयार होगा फेस पैक भी…दमकने लगेगी त्वचा
4. मलाई और बेसन
आप अपने चेहरे पर मलाई और बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग एलिमेंट्स स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं। मलाई और बेसन को एक साथ मिलाकर पेस्ट रेडी कर लें। इसे अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाकर पानी से साफ कर लें। इसमें मौजूद एक्सफोलिएटिंग त्वचा पर तेल के प्रोडक्शन को कम करने में मदद करती है। जिससे फेस पर दाग-धब्बों जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।



