Hair Growth Tips: लड़कियों के बाल उनके पर्सनालिटी का सबसे अहम हिस्सा होता है। लेकिन आज के समय में लोग अपने बालों का ध्यान रखने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। इसके लिए वो महंगे-महंगे हेयर केयर ट्रीटमेंट लेते है, तो वहीं बहुत से लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। जिससे बाल लंबे होने के वजह और झड़ रहे है। लेकिन कई बार देखा जाता है, कि इन सब के बावजूद बालों की लंबाई नहीं बढ़ती है। इसी के चलते यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाने के बाद आपके बालों की लंबाई बढ़ सकती है। ये नुस्खे न सिर्फ बालों की लंबाई बढ़ाने में काम आते हैं। बल्कि इसकी वजह से ही बाल जड़ से मजबूत बनते हैं।
प्याज का रस और नारियल का तेल करें इस्तेमाल
बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए आप प्याज के रस और नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस दो चम्मच प्याज के रस में दो चम्मच नारियल का तेल मिक्स करना है। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद उंगलियों की मदद से इसे बालों की सतह पर लगाएं। एक घंटे इस मिश्रण को बालों पर लगा रहने दें और फिर बालों को साफ पानी से धो लें।
अंडे का हेयर मास्क
यदि आपको अंडे से किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है, तो आप अंडे का हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है, और ये बालों के लिए काफी लाभदायक भी है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको अंडे को आधा कप दही में मिक्स करना करना होगा। इसके बाद इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने बालों पर अप्लाई कर लें। इससे बाल जड़ से मजबूत होंगे और उनकी लंबाई भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़े…
मक्खन सी मुलायम चहती है त्वचा तो रात को सोने से पहले पर लगा लें ये चीज
मेथी का पानी
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा पतले है और बालों की लंबाई नहीं बढ़ रही तो मेथी का पानी यूज करके आप अपने बालों को घना भी बना सकती है। अगर आपको ज्यादा हेयर फॉल होने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा डैंड्रफ और रूसी की समस्या को अलविदा कहने के लिए भी मेथी के पानी का इस्तेमाल कर सकते है।

