पूजा
Skin care tips: अप्रैल के महीने की शुरूआत से ही लोगों को तेज धूप का समाना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में सूरज की तपती किरणों की वजह से लोगों की त्वचा पर इसका असर देखने को मिलता है। इसलिए इस मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। चेहरे पर धूप चुभने लगती है। आप कितनी भी कोशिश कर लो किसी न किसी काम से धूप में निकलना ही पड़ जाता है। जिस कारण सूरज त्वचा की सारी नमी को सोख लेता है। ऐसे में स्किन पर तरह ड्राई और रूखी हो जाती है। इसलिए गर्मी में स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। गर्मी के दिनों में रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल का चेहरे पर इस्तेमाल करें।
एलोवेरा जेल है जरूरी
रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा ग्लोइंग बनती है। इसके अलावा ये स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है। एलोवेरा जेल में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन पर अद्भुत काम करते हैं। खासतौर से अगर आप रात में एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाते है, तो ये त्वचा में गहराई से जाकर काम करता है।
इसी के साथ रात में एलोवेरा जेल लगाने से स्किन हाइड्रेड रहती है। और पोषण मिलता है। इससे धूप का असर कम होता है। टैनिंग दूर करने के अलावा एलोवेरा नेचुरल नमी को बनाए रखने में मदद करता है। एलोवेरा में सूजनरोधी गुण पाए जाते है, जो स्किन से पिंपल और दा-धब्बों को दूर करता है।
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खासतौर से जिनकी स्किन ड्राई है, उन्हें एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए। ये नमी को लॉक करने का काम करता है। मुंहासे और उनके निशान को कम करने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा जिन लोगो को हाइपरपिग्मेंटेशन यानि झांई की समस्या है, उन्हें एलोवेरा जरूर लगाना चाहिए। रोजाना रात में एलोवेरा लगाने से झाइयों को हल्का करने और निशानों को कम करने में मदद मिलती है। एलोवेरा स्किन में कोलेजन बढ़ाने का काम करता है, और इसे लगाने से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। चेहरे पर निखार पाने के लिए त्वचा पर रोजाना एलोवेरा जेल जरूर लगाएं।
ये भी पढ़े…
गर्मियों में चेहरे पर आएगा गजब का निखार, करें फॉलो घरेलू नुस्खे
धूप से बचाता है सनस्क्रीन
ज्यादातर लोग इस मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते। जबकि इस मौसम में तो ये बेहद जरूरी होती है। दिन में कुछ-कुछ समय के अंतराल पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ध्यान रखें कि अगर ये 50 एसपीएफ वाली होगी, तो इसका रिजल्ट ज्यादा असरदार होगा।

