आइस एप्पल… बर्फ जैसा है ये फल, बंपर कमाई कर सकते हैं किसान, सेहत के लिए भी वरदान

0
369
पूजा

 

मौजूदा समय में अब देश के किसान अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए कई अलग फसलों, फलों और फूलों की खेती करते हैं। इन अलग तरह की फलों में शामिल है। बर्फ की तरह दिखने वाला एक अनोखा फल ताड़गोला ​कहलाता है। ये एक ऐसा गुणकारी फल है। इसके बारे में कम ही लोग जानते है। मगर ये बात जरूर है। कि जो भी लोग इस गुणकारी फल को खाते हैं। वो कभी इसके स्वाद को भूल नहीं पाते हैं। इसके बर्फ की तरह दिखने की वजह से इसे आइस एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इस फल की डिमांड गर्मी के दिनों में काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ताड़गोला की खेती कई किसानों के लिए नई होगी। लेकिन इसकी खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 

 

ताड़गोला क्या है
ताड़गोला एक सफेद जेली जैसा दिखाई देने वाला फल है। यह ताड़ के पेड़ में लगने वाला फल होता है। यह दिखने में लीची जैसा होता है। लेकिन इसका स्वाद नारियल जैसा होता है। ताड़गोले में पानी की मात्रा ज़्यादा होती है। और इसकी तासीर ठंडी होती है। यह गर्मियों में सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। जो खाने में हल्का मीठा होता हैं। मई-जून की तपती गर्मी में होने वाली जलन, थकान और डिहाइड्रेशन से बचने में इसका सेवन किया जाता है। एक ताड़ के पेड़ पर 250 ताड़गोले इकट्ठे किए जा सकते हैं। और ये ताड़गोला करीब 5 हजार लोगों की आजीविका का यह एकमात्र साधन है।

 

 

सबसे अधिक खेती कहां होती है
नारियल जैसा दिखने वाले ताड़गोला की खेती भारत में सबसे अधिक ​होती है। इसके अलावा गोवा, कोंकण, चेन्नई, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में होती है। खासकर उड़ीसा और तमिलनाडु के किसान इसकी खपत को देखते हुए बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाती है। जिससे उन्हें तगड़ा मुनाफा होता है।

ये भी पढ़े…

 

बोले शिवराज, साला मैं तो साहब बन गया…मैं आज भी किसान…

 

ताड़गोला खाने के फ़ायदे
ताड़गोला का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडा करता है। और पाचन को बेहतर करता है। क्योंकि इसमें कैलोरी, फैट, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, सोडियम, अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका औषधीय गुण पित्त को बाहर निकालने और वीर्य की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही शरीर में खून को साफ रखने में भी ये मददगार होता है। इसके अलावा डाइजेशन और बुखार में भी इसके फल का सेवन बहुत फायदा पहुंचाता है।

 

 

ताड़गोला की खेती कैसे करें
ताड़गोला की खेती करना आसान है। इसके लिए रेतीली मिट्टी, 30 से 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान और जून-जुलाई का समय बुवाई के लिए सबसे अच्छा होता है। इसके अलावा इसकी खेती से पहले जमीन को अच्छी तरह तैयार कर लें फिर ताड़गोला की बुवाई कर सकते है। बुवाई के बाद समय-समय पर खाद और पानी दें। बता दें कि इस फसल को तैयार होने और फल देने में करीब 3 साल का समय लगता है।

 

ये भी पढ़े…

 

मार्च में बुवाई के लिए बेस्ट है मूंग की यह किस्म, होगी अच्छी पैदावार,जानिए कैसे करें खेत तैयार

 

किसानों की होगी बंपर कमाई
देश के कुछ राज्य जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उड़ीसा के ज्यादातर इलाकों में ताड़गोला उगाकर किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। भारत के अन्य कई राज्यों में भी अब किसानों के बीच इसकी खेती बढ़ती जा रही है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि किसान ताड़गोला की खेती करके बंपर मुनाफा कमा सकते हैं। और अपनी जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here