देवबंद। देवबंद में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह स्टेट हाईवे स्थित एक सभागार में (Holi Meeting) होली मिलन को रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वृंदावन-मथूरा से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य, फूलों की (Holi Meeting) होली एवं बरसाना की होली खेल आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए होली के भजन प्रस्तुत करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। नगर और क्षेत्र में होली के पर्व की धूम मची हुई है।(Holi Meeting) होली के त्योहार पर विभिन्न संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को सवेरे से विभिन्न स्थानों पर होली का की पूजा-अर्चना जारी है।
(Holi Meeting) होली मिलन कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह जुड्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हुलास राय सिंघल, दीपक राज सिंघल, अशोक गुप्ता, विपिन गर्ग, अरुण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, सोनित कश्यप और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र, शहजाद प्रधान फुलास, शहजाद प्रधान केंदुकी, मुराद आलम मंडल महामंत्री अल्पसख्यक मोर्चा के साथ स्थानीय आधीकारियों एवं काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने एक दूसरें को अबीर-गुलाल से तिलक कर होली की शुभकामनाएं दीं।
नगर सुरक्षा समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी द दून वैली पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह पूर्व गृहमंत्री और सांसद , सईदउज्जमा सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार गुप्ता विनोद गुप्ता विनोद प्रकाश गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जनार्दन दास त्यागी, तहसील खान, राज किशोर गुप्ता, सलीम कुरेशी आदि मौजूद रहे कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर मुजम्मिल मास्टर रेहान ने सभी अतिथियों का आभार जताया। शिक्षक नगर में बैरून कोटला शिव चौक लहसवाड़ा आबकारी रोड रेलवे रोड, कायस्थवाड़ा सराय मालयान सहित अनेक स्थानों पर होली दहन होगा। महिलाएं सुबह से ही होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रही है। नगर में चारों ओर होली की धूम मची हुई है।

