अक्षत सरोत्री
सोलन: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब पर्ची काऊंटर के दरवाजे के ऊपर लगा शीशा फ्रेम सहित मेडिसन ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों पर गिर गया। इस दौरान दो से तीन मरीजों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें उपचार दिया गया।
हुआ यूं कि पर्ची काऊंटर का कमरा खोलने के लिए वहां पर मौजूद लोगों द्वारा प्रयास किया जा रहा था। जब दरवाजे को जोर से खोलने का प्रयास किया गया तो अचानक शीशा फ्रेम सहित ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों पर गिर गया।
जिसके चलते 2 से 3 मरीजों को हल्की चोटें लग गईं। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद डॉ. अनुज ने मरीजों का हालचाल जाना और शीशा गिरने को लेकर मोके पर मौजूद कर्मचारियों को लताड़ भी लगाई।
हालांकि इस दौरान हल्की चोटें दो से तीन मरीजों को आई है लेकिन यहां पर लापरवाही क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में देखने को मिली है।
हुआ यूं कि पर्ची काउंटर का कमरा खोलने के लिए वहां पर मौजूद लोगों द्वारा उसे प्रयास किया जा रहा था दरवाजे को जोर से खोलने का प्रयास किया गया तो अचानक शीशा फ्रेम सहित नीचे गिरा उस दौरान मौके पर ओपीडी के बाहर मरीज मौजूद थे जिनके ऊपर यह गिरा है हालांकि इस दौरान मामूली चोटे 2-3 मरीजों को आई है।
