बाथरूम बना कनखजुरा (Centipede) का घर, न हो परेशान, करें ये उपाय…

0
427

 

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: पहले गांव देहात में मिट्टी के घर होते थे। और जैसे ही बरसात का मौसम आता था इंसानों के साथ की​ड़े मकोड़े भी सहचर की तरह प्रवास पाते थे। इंसानी जीवन भी इन कीड़े मकोड़ों के बिना अधूरा लगता था और बच्चे इनके साथ खेल के ही बड़े होते थे। लेकिन बढ़ते हुए शहरीकरण और उगते हुए कंक्रीट के जंगलों इन सहचरों के साथ इंसानी नाता कमजोर कर दिया और अब यदि फलैटनुमा घरों में कोई कीड़ा मकोड़ा दिख जाये तो लोग परेशान हो जाते हैं। हो भी क्यों न ये कीड़े संक्रमण भी तो फैलाते हैं इन्ही कीड़े मकोड़ों में एक है कनखजुरा (Centipede)। जिसको देखते ही इंसान नाक भौं सिकोड़ने लगता है और महिलायें या बच्चें यदि इसे देखलें तो उन्हे लगता है मानो सातवां अजूबा देख लिया हो। डर से जाते हैं। क्योंकि कनखजुरा (Centipede) व्यक्ति के कान या त्वचा में चिपक जाए तो उनके लिए समस्या पैदा कर सकता है। इसीलिए इसका प्रचलित नाम कनखजुरा (Centipede) है। यह कीड़ा आमतौर पर अपना निवास स्थानी उस जगह को बनाता है जहां नमी या पानी हो यही वजह है कि मानसून में इनकी संख्या ज्यादा ​देखने को मिलती है। और इनका ठिकाना अक्सर बाथरूम होता है।

बाथरूम को साफ रखें
बारिश के मौसम में बाथरूम या सिंक के रास्ते अक्सर घरों में कनखजुरा (Centipede)घुस जाता है। बाथरूम से निकलकर यह आपके घर के किसी भी कमरे में काफी आसानी से जा सकते हैं जिसे निकालना हर किसी के लिए चुनौती भरा काम होता है। केवल कनखजुरा ही क्यों कोई भी कीड़ा बाथरूम गंदा होने की वजह से आपके घरों पर ज्यादा आते हैं अगर आप इन कनखजूरों से छुटकारा पाना चाहते है तो ऐसे में आपको बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद उसे अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। केवल यहीं नहीं, बाथरूम को वैक्यूम की मदद से भी आपको साफ कर लेना चाहिए। आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने बाथरूम को हमेशा सूखा हुआ रखें। अगर बाथरूम साफ रहेगा तो यही कीड़ा नहीं दिखाई देगा।

कनखजुरा (Centipede)को भगाने के उपाय

कनखजुरा (Centipede) को घर से दूर रखने का सबसे आसान तरीका होता है बाथरूम की नालियों में आपको एक जाली फिट कर देना चाहिए। इसके बाद आपको यहां कीड़े भगाने वाले स्प्रे का छिड़काव कर देना चाहिए। इसके साथ ही आप बाथरूम के ड्रेनेज होल पर नमक डालकर छोड़ सकते हैं। बता दें यह एक ऐसी चीज है जिसके संपर्क में आते ही कनखजुरा (Centipede) को जलन होने लगती है। इसके अलावा उन्हें भगाने के लिए चूना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आपको इसे पानी में मिलाना है और फिर स्प्रे बोतल में भरकर सिंक और बाथरूम की नाली के इर्द-गिर्द छिड़क देना है। इसके संपर्क में आते ही कनखजूरे मरने लगेंगे।

रिफाइंड ऑयल,सफेद सिरका भी है कारगर
कनखजुरा (Centipede) को भगाने के लिए सफेद सिरका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको इसे डेटॉल के साथ मिला लेना है और फिर नाली के ऊपर डाल देना है। आप चाहें तो इससे बाथरूम में पोछा भी लगा सकते हैं जिससे सिर्फ कनखजूरे ही नहीं बल्कि सभी बरसाती कीड़े भाग जाएंगे। और कनखजूरे को भगाने के लिए आप रिफाइंड ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ आपको थोड़ी-सी रम मिलानी होगी फिर इसे थोड़े पानी में मिक्स करके बाथरूम के कोनों और सिंक पर उड़ेल देना होगा। इसकी महक से कनखजूरे घुसना तो दूर बल्कि भाग खड़े होंगे।

कान में घुस जाए तो…
अगर कान में कनखजुरा (Centipede) घुस गया है तो पानी में सेंधा नमक घुलकर उस पानी की दो-​तीन बूंद को कान में डाालिए। कुछ संकेडे में कनखजुरा (Centipede) कान से बाहर आ जाएगा। जाहिर है कि इस तरह आप बरसात के मौसम में कनखजुरा (Centipede)और बाकि कीड़े,मकोड़ो से भी बचा सकते हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here