हरियाणा भाजपा का अनोखा खेल, प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस, प्रदेश अध्यक्ष को नहीं है कोई जानकारी

0
139

पंचायत खबर टोली
चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति के खेल निराले हैं। कहीं कोई टिकट के लिए परेशान हो रहा है तो कहीं टिकट न मिलने पर आया राम गया राम का खेल चला। विशेष रूप से भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों में तो जैसे ही टिकट की घोषणा हुई टिकट न मिलने से नाराज लोगों ने पाला बदलना शुरू कर दिया। लेकिन इसी हरियाणा में एक प्रत्याशी ऐसा भी है जिसने अपना नामांकन वापस ले लिया और बड़ी बात यह है कि इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को भी नहीं दी गई कि उनके प्रत्याशी ने टिकट वापस ले लिया है।

ये भी पढ़ें…

 

आतिशी मारलेना होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, लेंगी अरविंद केजरीवाल का स्थान

यह करामात किया है हरियाणा के सिरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रो​हताश जागड़ा ने जिन्होंने कल ही अपना नामांकन वापस ले लिया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर भाजपा ने हरियाणा लोकहित पार्टी को समर्थन दिया है हालांकि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली इस बात से इंकार करते हुए कहा कि उन्हे इस बात की कोई जानकारी नहीं है।


पत्रकारों के सवाल के जवाब में बड़ौली कहते हैं कि भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन क्यों वापस लिया है। इसके बारे में उनको बुलाकर पूछा जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा गोपाल कांडा को समर्थन कर रही है तो मोहन लाल बड़ौली इससे इंकार कर देते हैं।

 कौन होगा कांग्रेस में सीएम.. पता ही नहीं
भले ही मोहन लाल बड़ौली को अपने पार्टी भाजपा की गतिविधियों की जानकारी न हो लेकिन वे कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हैं। एक सवाल के जवाब में वे कहते हैं कि वे कांग्रेस ने हमेशा झूठ और लूट की राजनीति की है। इसका स्पष्ट उदाहरण कांग्रेस के टिकट वितरण में देखने को मिल रहा है। अपने कार्यकर्ताओं को ही कांग्रेस ने लूटा।

राहुल गांधी के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके आरक्षण खत्म करने की मानसिकता सबके सामने आ गई है। कांग्रेस रोज सपना लेकर सोती है कि हरियाणा में सरकार बनाएगी, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

अब तक तो कांग्रेस को यही नहीं पता कि हरियाणा में उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस में विद्रोह और गुटबाजी है, कांग्रेसी कुमारी सैलजा का अपमान कर रहे हैं। लगे हां​थों बड़ौली ने केजरीवाल पर भी निशाना साधा ​और कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आए तो जनता उन्हें भी जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here