सरकारी नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, SSC ने निकाली है बंपर वैकेंसी

0
82
शश्वत सिंह

 

 

नई दिल्ली: रोजगार के लिए छात्रों के पास एक बेहतरीन मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), जूनियर ट्रांसलेटर (JT), सीनियर ट्रांसलेटर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है, आवेदन भी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 5 जून से शुरू हैं और लास्ट डेट 26 जून 2025 रात 11 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे। एप्लिकेशन फीस सब्मिट करने की भी लास्ट डेट यही है।

 

 

 

SSC जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की योग्यता
हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हिंदी या इंग्लिश में हिंदी/ इंग्लिश कंपल्सरी सब्जेक्ट के साथ होनी चाहिए। इस जॉब के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 165 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 155 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए। सब इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर पद पर अभ्यर्थियों की आयुसीमा की गणना 26 जून 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं अन्य पदों पर 1 अगस्त 2025 के मुताबिक एज लिमिट काउंट होगी।

 

परीक्षा की चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

 

 

ये भी पढ़े…

 

कोरोना से नहीं इस कारण लगेगा इस गांव में “लॉकडाउन”,जानकर रह जाएंगे हैरान

 

परीक्षा का आवेदन शुल्क
ट्रांसलेटर भर्ती का फॉर्म अप्लाई करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं SC /ST //महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here