
चंडीगढ़: किसानों की मदद के लिए जिला कृषि कार्यालय ने एक नई और सराहनीय पहल की है। अब खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सीधे यूट्यूब पर मिलेगी। इसके लिए ‘मुक्तसर खेती सूचना’ नाम से एक नया यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है। यह चैनल खासतौर पर पंजाब के मुक्तसर जिले के किसानों के लिए शुरू किया गया है, जो राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां का गृह जिला भी है। इस पहल का मकसद किसानों को खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी त्वरित और आसान तरीके से देना है।
क्या-क्या मिलेगा इस यूट्यूब चैनल पर?
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस चैनल पर नीचे दी गई जानकारियां वीडियो के माध्यम से दी जाएंगी:
- मौसम का पूर्वानुमान
- सरकारी योजनाओं की जानकारी
- आधुनिक खेती की तकनीक
- उपलब्ध सब्सिडी की जानकारी
- पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया
- कृषि से जुड़ी जरूरी घोषणाएं
वीडियो छोटे और आसान भाषा में होंगे, ताकि हर किसान उन्हें आसानी से समझ सके। कई बार कठिन भाषा की मदद से किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी आसान और सरल भाषा में मिल सके। ताकि किसान आसानी से घर बैठे फसलों की खेती कर सकें।
ये भी पढ़े…
हरियाणा सरकार का बड़ा आदेश, 1 मई तक किसान करें फसल नुकसान का दावा अपलोड
उपायुक्त ने किया शुभारंभ
इस यूट्यूब चैनल का औपचारिक शुभारंभ मुक्तसर के उपायुक्त अभिजीत कपलिश ने किया। उन्होंने इस पहल को समय की मांग बताया और कहा, “यह चैनल किसानों का भरोसेमंद साथी बनेगा। इससे किसान अपडेट रहेंगे और उन्हें खेती से अधिक कमाई करने में मदद मिलेगी।”
किसानों में खुशी की लहर
‘मुक्तसर खेती सूचना’ यूट्यूब चैनल एक डिजिटल कदम है, जो किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ाया गया एक मजबूत प्रयास है। यह पहल ना सिर्फ जानकारी की पहुंच आसान बनाएगी, बल्कि खेती को भी और लाभदायक बनाएगी।


