
नई दिल्ली: विराट कोहली ने पिछले महीने क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। दरअसल टेस्ट क्रिकेट में बतौर बैट्समैन कोहली का प्रदर्शन पिछेल कुछ श्रृंखलाओं में अच्छा नहीं था। इस कारण उन्होंने इस फॉर्मेट में नहीं खेलने का फैसला किया।दरअसल भारत में कोहली के करोड़ों प्रसंशक है और वो कोहली के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने से दुखी थे। इसी मामले को लेकर बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा चेयरमैन अरुण धूमल चाहते हैं कि कोहली टेस्ट संन्यास के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 सीजन के फाइनल में जगह बनाई है और धूमल चाहते हैं कि कोहली को तब भी संन्यास नहीं लेना चाहिए, अगर उनकी टीम ट्रॉफी भी जीत जाए।
सूत्रों के मुताबिक, अरुण धूमल से पुछा गया की, क्या आरसीबी के खिताब जीतने पर कोहली संन्यास ले लेंगे, धूमल ने कहा: “देखिए, न तो मैं ऐसा सोचता हूं और न ही मुझे ऐसी उम्मीद है।” “विराट क्रिकेट के सबसे बड़े राजदूत हैं। और पिछले 18 संस्करणों में उन्होंने जिस तरह की खेल भावना दिखाई है, मैं चाहूंगा कि वह आईपीएल खेलना जारी रखें और मैं यह भी चाहूंगा कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। “विराट की फिटनेस को देखते हुए, वह आईपीएल के 18 संस्करण खेलने के बाद शायद पहले सीज़न की तुलना में अब ज़्यादा फिट हैं। भले ही आरसीबी जीत जाए, मैं और पूरा देश चाहेगा कि विराट खेलना जारी रखें।”
ये भी पढ़े…
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 500 नई पंचायतें और 75 नए ब्लॉक होंगे गठित
RCB ने मुलनपुर में क्वालीफायर 1 गेम में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई है। यह आईपीएल के इतिहास में चौथा फाइनल है जो टीम खेलेगी। आरसीबी अभी भी अपने पहले खिताब की तलाश में है। वे 2009, 2011 और 2016 में पिछले सभी फाइनल हार गए थे।आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला RCB बनाम Punjab Kings के बीच 3 June ,2025 को केला जाएगा जहां पर सभी की नज़र विराट कोहली पर रहेगी।

