छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

0
144

 

DA Hike: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए दीपावली के पहली अच्छी खबर। विष्णु सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सीएम साय ने कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले इसकी घोषणा भी कर दी है।

दीपावली के पहले सीएम विष्णु देव साय ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। इसकी घोषणा सीएम विष्णु देव साय ने आज बुधवार को की है। इसकी जानकारी सीएम ने खुद ही साझा की है। दरअसल कैबिनेट की बैठक हुई है। इस बैठक के शुरू होने के पहले ही सीएम ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए ये बड़ी सौगात दे दी।

ये भी पढ़े…

कच्ची कॉलोनियां: ​बिजली मीटर को लेकर सीएम ​आ​तिशी ने किया बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया है। अब तक 46% ही मिल रहा था। लेकिन अब बढ़कर 50% हो गया है। अक्टूबर से मिलेगा राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। दरअसल प्रदेश के हज़ारों कर्मचारी इसका काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे। इसकी मांग भी कई बार सरकार से कर चुके हैं। अब सरकार के इस निर्णय के बाद सरकारी कर्मचारियों में हर्ष की लहर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here