जी-20(G20)… स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक तिरुवनंतपुरम में

0
289

 

संतोष कुमार सिंह
  • तिरुवनंतपुरम में 18-20 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली जी-20(G20) स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक
  • कोविड 19 महामारी के बाद बदलती हुई दुनिया के लिहाज से काफी अहम है यह बैठक

नई दिल्ली: जी-20(G20) देशों की अध्यक्ष के रूप में भारत अपनी प्रभावकारी भूमिका निभा रहा है। इस कड़ी में बैठकों का दौर जारी है। कल से तीन दिवसिय बैठक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुरू हुई है तो आगामी बैठक तिरुवनंतपुरम में इसी माह 18-20 जनवरी को आयोजित होनी है। जाहिर है कि स्वास्थ्य मानव विकास सूचकांक का एक महत्वपूर्ण घटक है तिरूवनंतपुरम में आयोजित होने वाली जी-20 (G20) की बैठक में मुख्य एजेंडा स्वास्थ्य है। इस लिहाज से देखें तो यह स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक है।


जी-20 (G20) की स्वास्थ्य संबंधी बैठक काफी अहम
स्वास्थ्य एक मौलिक मानव अधिकार के रूप में और आर्थिक विकास और समाज के लिए एक आवश्यक योगदान कर्ता के रूप में स्थायी मानव विकास का आधार है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सतत विकास प्राप्त करने में प्रत्येक देश, विशेष रूप से एलएमआईसी की प्रगति के प्रमुख संकेतकों में से एक है।
कोविड-19 (COVID-19) के प्रकोप के बाद से, दुनिया भर के देश भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए प्रभावी रूप से तैयार करने और कुशलता से प्रतिक्रिया करने के लिए वैश्विक स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। अगले सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल या महामारी के बारे में प्रश्न “यदि” का प्रश्न नहीं है, बल्कि “कब” का प्रश्न है। दुनिया संक्रामक रोग के प्रकोप के निरंतर जोखिम का सामना कर रही है।
हालांकि कोविड-19 (COVID-19) महामारी ने वैश्विक समुदाय के लिए एक अभूतपूर्व चुनौती पेश की, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य क्षेत्र से परे भयावह प्रभाव पड़ा, इसने वैश्विक स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र में कमजोरियों और अंतराल को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

भारत की स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताएं और जी-20 (G20) का हेल्थ ट्रैक

भारत की अध्यक्षता में जी-20 (G20) हेल्थ ट्रैक में चार स्वास्थ्य कार्य समूह (एचडब्लूजी) की बैठक और एक स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठक (एचएमएम) शामिल होंगी। भारत ने G20 चर्चाओं को समृद्ध, पूरक और समर्थन करने के लिए एचडब्लूजी बैठकों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर चार साइड इवेंट्स की मेजबानी करने की योजना बनाई है। इनमें मेडिकल वैल्यू ट्रैवल और डिजिटल हेल्थ आदि पर पूरक कार्यक्रम भी शामिल हैं। इससे जुड़ी बैठकें देश भर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी।

ये होंगी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की प्राथमिकताएं

1. स्वास्थ्य आपात स्थिति, रोकथाम की तैयारी और एक स्वास्थ्य और एएमआर पर ध्यान देने के साथ उचित प्रतिक्रिया
2.फार्मास्युटिकल क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत कर – सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्ता और सस्ती चिकित्सा प्रतिउपायों तक पहुंच के जरिए टीका, चिकित्सीय और अन्य तरह के निदान की पुख्ता उपलब्धता सुनिश्चित करना
3. यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और हेल्थकेयर सर्विस डिलीवरी में सुधार के लिए डिजिटल हेल्थ इनोवेशन और सॉल्यूशंस की दिशा में प्रयास।

G20 (जी 20) India Presidency …कोलकाता में वित्तिय समावेशन तो तिरुवनंतपुरम में स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर होगी चर्चा

जाहिर है जी-20 (G20) अध्यक्ष के रूप में, भारत का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताओं न सिर्फ जारी रखना बल्कि विगत में किये गये कार्यों और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों और अधिक महत्वपूर्ण करना है। इतना ही नहीं उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पड़ताल भी करनी है जिन्हें और अधिक व्यापक बनाये जाने और मजबूत किए जाने की दरकार है। जाहिर है अध्यक्ष के रूप में भारत की प्राथमिकता सभी सदस्य देशों को साथ लेकर इस दिशा में काम कर रहे बहुपक्षीय मंचों पर चर्चा कर एकीकृत कार्रवाई की दिशा में काम करना है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 के लोगो को अनावरण करते हुए कहा भी था, ” भारत की अध्यक्षता समावेशी, कार्रवाई उन्मुख और निर्णायक होगी। इसी क्रम में उन्होंने यह संकेत भी दिया था कि’एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दर्शन पर आधारित है, जो इसे पर्याप्त रूप से दर्शाता है। यह दुनिया के लिए सामूहिक रूप से महामारी के बाद बेहतर निर्माण की दिशा में काम करने का आह्वान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here