
Karnataka Murder: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओमप्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके घर में रविवार को उनका शव खून से सना हुआ पाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या के लिए उनकी पत्नी पल्लवी पर संदेह जताया है।
हत्या के तरीके को लेकर पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार, पल्लवी ने पहले ओमप्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह असहाय हो गए। इसके बाद, उन्होंने उन्हें बांधकर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में पल्लवी से पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े…
दिल्ली में मेयर चुनाव से पीछे हटी ‘आप’, भाजपा बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार
पति-पत्नी के बीच रोजाना होते थे झगड़े
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ओमप्रकाश और पल्लवी के बीच घरेलू विवाद लंबे समय से चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे, जो इस हत्या की घटना का कारण बन सकते हैं।
ओमप्रकाश का करियर और पृष्ठभूमि
ओमप्रकाश का जन्म बिहार के चंपारण जिले में हुआ था। उन्होंने 1981 बैच से आईपीएस अफसर के तौर पर अपनी सेवा शुरू की थी। 2015 में उन्हें कर्नाटक पुलिस के डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया था। वे अपनी सादगी और निष्ठा के लिए प्रसिद्ध थे।


