बिहार में पहली बार राज्य स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारम्भ

0
352
शश्वत सिंह

 

 

 

पटना: बिहार पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्स टूर्नामनेट हब बनता जा रहा है। इस क्रम में बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन हो रहा है। फर्स्ट बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 18 जून को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर स्टेडियम में शुरू हो रहा है, जिसमें राज्य भर के 17 जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 22 जून तक चलने वाला यह टूर्नामेंट बिहार में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रतियोगिता में अंडर 11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग के बॉयज व गर्ल्स सिंगल्स, तथा मेंस और वीमेंस सिंगल्स में मुकाबले होंगे।

 

 

 

 

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकर के अनुसार, यह पाँच प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में पहली प्रतियोगिता है जिनमें चार राज्य रैंकिंग इवेंट और एक राज्य चैम्पियनशिप है जो बिहार राज्य टेबल टेनिस टीम का चयन करेगी। अंकों के आधार पर इन इवेंट में शीर्ष पाँच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

बिहार में खुलेंगे 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट, कानूनी प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता लाने की तैयारी

 

 

प्रसिद्ध भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी और पद्म श्री पुरस्कार विजेता शरद कमल मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट में शामिल होंगे। आयोजकों ने सरकार और खेल प्राधिकरण के सहयोग से खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की है। इस टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करने वाले जिलों में अररिया, सहरसा, गयाजी, दरभंगा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, नालंदा, सुपौल, सारण, भोजपुर और पटना शामिल हैं। वहीं इस टूर्नामेंट को लेकर बिहार सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के खिलाड़ी हर खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतें, और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here