कम उम्र में बड़ा कारनामा, 20 साल की शुभावरी ने उगाए 7 वैरायटी के ऑर्गेनिक आम

0
281
वर्षा वर्मा

 

 

mango cultivation: जहां एक ओर आज की युवा पीढ़ी खेती से दूरी बना रही है। वहीं सहारनपुर की 20 वर्षीय शुभावरी चौहान ने न सिर्फ ऑर्गेनिक खेती को अपनाया, बल्कि आम की खेती को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया। शुभावरी महज 9 साल की उम्र से अपने पिता संजय चौहान के साथ खेती कर रही हैं। आज उनके खेतों में उगने वाले आम दिल्ली से लेकर पेरिस, जर्मनी और दुबई तक अपनी मिठास और क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।

 

 

 

7 खास वैरायटी के ऑर्गेनिक आम
शुभावरी के पास 15 एकड़ में फैला आम का बाग है, जिसमें उन्होंने आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, चौसा, दशहरी, गुलाब जामुन और जापान की मशहूर मियाजाकी वैरायटी के आम लगाए हैं। ये सभी आम पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से उगाए जाते हैं। कीटनाशकों की जगह वे गोमूत्र, गोबर, नीम और तंबाकू से बने प्राकृतिक मिश्रण का इस्तेमाल करती हैं।

 

 

आम पकने से पहले ‘फ्रूट कवर’
शुभावरी बताती हैं कि जैसे ही आम में वृद्धि शुरू होती है, उसे एक विशेष फ्रूट कवर से ढक दिया जाता है। यह कवर फल को सीधी धूप, बारिश और कीड़ों से बचाता है, जिससे आम की क्वालिटी बनी रहती है और बाजार में इन्हें बेहतर दाम मिलते हैं, यहां तक की बारिश के मौसम में भी ये आम नहीं टूटते।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

MP में मूंग-उड़द खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें उपार्जन केंद्र खुलने की तारीख

 

 

 

रासायनिक खादों का नहीं करतीं प्रयोग
शुभावरी ने बताया कि उनके पास कुल 40 एकड़ जमीन है, जिसमें से 15 एकड़ में आम की बागवानी की गई है। वह रासायनिक खादों या कृत्रिम पकाने के तरीकों का प्रयोग नहीं करतीं। जिससे उनके आम पूरी तरह प्राकृतिक रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके ऑर्गेनिक आम में प्राकृतिक मिठास और खुशबू होती है, जिसे खाकर लोग कहते हैं कि ऐसा स्वाद उन्होंने पहले कभी नहीं चखा। इतना ही नहीं शुभावरी अपने आमों को किसी मंडी में नहीं भेजतीं, बल्कि kheti-badi.com और Kheto Se App जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुंचाती हैं। उनके आम की कीमत 250 से 400 प्रति किलो तक होती है। कभी-कभी तो ऑर्डर की डिमांड इतनी ज्यादा होती है कि स्टॉक उसी दिन खत्म हो जाता है और अगले ही दिन नए ऑर्डर आ जाते हैं।

 

 

 

युवा पीढ़ी के लिए मिसाल
शुभावरी की मेहनत और नवाचार के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया है। वे वर्तमान में मुन्नालाल डिग्री कॉलेज से पढ़ाई भी कर रही हैं। शुभावरी मानती हैं कि ऑर्गेनिक खेती न केवल जमीन की उर्वरता को बढ़ाती है, बल्कि इंसानों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here