महाकुंभ में बन रहे तैरते घाट 100 बेड का अस्पताल तैयार, 13 जनवरी से होगी शुरुआत

0
147

प्रयागराज: तीर्थराज प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधाओं,सुरक्षा आदि का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधांए उपलब्ध कराने के लिए संगम पर विशेष जेटी (तैरते घाट) तैयार किए जा रहे है। यहां श्रद्धालुओं को आराम से नहाने और कपड़े बदले की सुविधाएं मिलेंगी। मेला के एडीएम विवेक चतूुर्वेदी ने​ बताया कि इस घाट पर कपड़े बदलने और नहाने जैसी कई सुविधांए होंगी विवेक चतुर्वेदी ने ये भी कहा कि प्रयागराज का महाकुंभ मेला एक ऐसा त्योहार है। जिसे यूनेस्को ने भी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है।

वर्षा वर्मा

100 बेड का अस्‍पताल शुरू
श्रद्धालुओं से लेकर संतों तक सभी के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती की जा रही है। महाकुंभ नगर के परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल लगभग बनकर तैयार हो गया है। सीएम योगी के प्रयागराज दौरे से पहले 10 बेड का आईसीयू भी पूरी तरह तैयार होने के साथ ही चालू कर दिया गया है। ये स्वास्थ्य सुविधाएं महाकुंभ में आने वाले सभी लोगों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए चलाई जा रही हैं। जो राज्य की इस कार्यक्रम को सफलता से आयोज‍ित करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

ये भी पढ़े…

महाकुंभ मेला क्षेत्र यूपी का नया जिला,तीन तहसीलों के 67 गांव हुए शामिल

आपातकालीन सुवि‍धाएं
सेंट्रल हॉस्पिटल के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव दुबे ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ ना हो इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल बन चुका है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले शुक्रवार शाम तक केंद्रीय अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू भी पूरी तरह तैयार हो जाएगा। तीर्थयात्रियों की जरूरतों के हिसाब से इस सुविधाएं देने के लिए सेना और मेदांता अस्पताल ने भी इसमें मदद की है आईसीयू में आपातकालीन स्थिति में जरूरी चिकित्सा सेवा दी जाएंगी।

24 घंटे मौजूद रहेंगे डॉक्‍टर
आईसीयू में पहले से ही सभी जरूरी उपकरण (मशीनें) लगी हुई हैं। 100 बेड के अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसमें ओपीडी कैपेसिटी की लिमिट तय नहीं की गई है। जितने भी मरीज आएंगे उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा दी जाएगी अस्‍पातल में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं साथ ही डिलीवरी रूम, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर रूम भी बनाए जा रहे हैं। और 13 जनवरी से होगी शुरुआत अस्‍पताल में ओपीडी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ईसीजी रूम सहित परीक्षणों के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान से होगी और उत्सव का समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ होगा। बता दें कि इस महाकुंभ के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी प्रयागराज आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here