प्रयागराज: विश्व के सबसे बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ 2025 को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भव्यता, दिव्यता प्रदान करने के लिए एक नए जनपद महाकुंभ मेला का गठन हो गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम स्थल त्रिवेणी क्षेत्र के साथ ही 3 तहसील के 66 गांवों को महाकुंभ मेला जनपद में शामिल किया गया है। यहां के लिए जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी अलग होंगे। और महाकुम्भ में 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के अयोध्या, वाराणसी और आसपास के धार्मिक स्थलों पर भी जाने के अनुमान हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग ने कुछ दिन पहले वाराणसी से महाकुम्भ (प्रयागराज), अयोध्या सर्किट को जोड़ते हुए अलग-अलग तरीके का टूर पैकेज तैयार किया था। साथ ही इन पैकेज को बुक करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी शुरू कर दी गई थी।

रविवार को जिला अधिकारी प्रयागराज रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया। जारी अर्थ सूचना के अनुसार महाकुंभ मेला जनपद यानि मेला क्षेत्र के मेला अधिकारी अब नवनिर्मित महाकुंभ मेला जनपद के अतिरिक्त कलेक्टर होंगे। महाकुंभ जनपद क्षेत्र सीमा के अधीन समस्त श्रेणी के मुकदमों में कलेक्टर के समस्त अधिकार प्राप्त होंगे।
जनपद सदर से 25 गांव
बता दें कि इसमें कुरेशी पुर उपरहार, कुरेशी पुर कछार, कीटगंज उपरहार, कीटगंज कछार, बराही पट्टी कछार, बम्हन पट्टी कछार, मुस्तफाबाद मुनकस्मा उपरहार, मुस्तफाबाद मुनकस्मा कछार, अली पट्टी,बस्की उपरहार, बस्की कछार, अल्लापुर बस्की कछार, बघाड़ा जहूरूद्दीन, करनपुर, बधाड़ा बालन, चकशेस्खों कछार, शादियाबाद उपरहार, शादियाबाद कछार, चांदपुर सलोरी उपरहार, चांदपुर सलोरी कछार, गोविन्दपुर उपरहार, पट्टीचिल्ला उपरहार, पट्टीचिल्ला कछार, आराजी बारूदखाना उपरहार, आराजी बारूदखाना कछार शामिल हैं। वहीं तहसील सोरांव से मात्र तीन गांव बेला कछार बारूदखाना, पडिला, मनसैता को ही लिया गया है।
ये भी पढ़े…
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भीषण जाम, दलित प्रेरणा स्थल में जारी रहेगा किसानों का प्रदर्शन
फूलपुर के 20 गांव शामिल
परेड क्षेत्र के पूरब दिशा की तहसील फूलपुर के कुल 20 गांवों को महाकुंभ जनपद में शामिल किया गया। इसमें बेला सैलाबी कछार, औरहा उपरहार, सिहोरी उपरहार, सिहोरी कछार, इब्राहिमपुर उपरहार, इब्राहिमपुर कछार, एखलासपुर, रसूलपुर उपरहार, रसूलपुर कछार, फतेहपुर, चक जमाल, सोनौटी, बदरा, चक फातमा जमीन शेरडीह, पूरे सूरदास, झूसी कोहना, हवेलिया, उस्तापुर महमूदाबाद उपरहार, उस्तापुर महमूदाबाद कछार, छतनाग कछार शामिल हैं।
करछना तहसील के 18 गांव शामिल
वहीं तहसील करछना के 18 गांव शामिल हुए। इसमें मदनुवा उपरहार, मदनुवा कछार, मवैया उपरहार, मवैया कछार, देवरख उपरहार, देवरख कछार, अरैल उपरहार, अरैल कछार, चक सैय्यद अरब दरवेश, चक अराजी खान आलम, माधोपुर उपरहार, माधोपुर कछार, जहांगीराबाद उपरहार, जहांगीराबाद कछार, महेवा पट्टी पूरब उपरहार, महेवा पट्टी पूरब कछार, महेवा पट्टी पश्चिम कछार, मीरखपुर कछार ग्राम हैं। इसके साथ ही परेड का सम्पूर्ण क्षेत्र महाकुंभ जनपद में शामिल किया गया है।
