सरकारी बुलावे के​ इंतजार में बॉर्डर पर डटे हुए है किसान, सरकार ने नहीं ली सुध

0
133

​नई दिल्ली: किसान नेता ने सरवन सिंह पंढेर ने शंभू बॉर्डर पर शानिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार की ओर से कोई भी बात करने नही आया है। हमारे 101 किसानों का जत्था कल दोपहर 12 बजे दिल्ली के​ लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के बल प्रयोग से हमारे किसान घायल है। जिनकी संख्या 25 तक पहुंचने वाली है उन्होंने कहा कि किसानों पर इस हमले से मोदी सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।

वर्षा वर्मा

सभी फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून समेत कई अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मार्चा और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में किसान हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर और खनौरी सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं किसान नेता ने सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली जाने से प्रशासन ने किसानों के पहले जत्थे को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जिसमें 20 किसान जख्मी हुए हैं उन्होंने कहा कि शनिवार को किसानों और सभी संगठनों के नेताओं के शंभू बॉर्डर पर बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा उन्होंने कहा कि हम सरकार से बातचीत का इंतजार करेंगे। अगर वार्ता नहीं होती है तो सोमवार को फिर किसानों का जत्था दिल्ली कूच करेगा उधर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों का मुद्दा राजनीति का विषय नहीं है पीएम मोदी ने हमेशा किसानों के पक्ष में काम किया है। देश में किसानों की वर्तमान स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

ये भी पढ़े…

दिल्ली कूच करेंगे किसान, सरकार से बातचीत का है इंतजार

किसानों का जत्था दिल्ली जाएगा
पंढेर ने कहा कि शुक्रवार को किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए जिस तरह से बल प्रयोग किया गया है उससे 20 किसानों की जख्मी होने की पुष्टि हुई है। अभी डिटेल्स और आनी बाकी है। सब घायलों से मिला जा रहा है। 8 किसान हॉस्पिटल में हैं और 14 और घायल किसान गए हैं। शायद शनिवार को सबको छुट्टी मिल जाए। दो किसान गंभीर थे एक को पटियाला रेफर किया गया था। उन्होंने कहा कि आज सबको मिलकर सबसे बात कर रहे हैं शनिवार को किसान संगठनों के नेताओं से बातचीत करने और उसके बाद आंदोलन की मजबूत रणनीति बनाई जाएगी। सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि शनिवार को सरकार अगर वार्ता नहीं करती है तो 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा।

वर्तमान स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
किसानों के विरोध पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों का मुद्दा राजनीति का विषय नहीं है। पीएम मोदी ने हमेशा किसानों के पक्ष में काम किया है और हमेशा ऐसे फैसले लिए हैं जो उनके लिए अच्छे हैं। देश में किसानों की वर्तमान स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। वे (कांग्रेस नेता) तख्तियां उठा रहे हैं लेकिन उन्हें उन तख्तियों के पीछे अपना कार्यकाल देखना चाहिए था। विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। क्योंकि कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है उसके बाद वे खत्म हो जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here