गोंडा कर्नलगंज: कहते हैं परीक्षा की घड़ी चारों ओर से आती है और वैसे कठिन समय में जो मदद का हाथ बढ़ाये वही सच्चा शुभचिंतक है। इस कोरोना महामारी के दौर एक ओर जहां वायरस से बचाव के लिए लॉक डाउन की विवशता है तो वहीं दूसरी ओर प्रकृति भी परीक्षा ले रही है। उत्तर प्रदेश में जगह—जगह वर्षा की खबरों से किसान परेशान है तो कहीं आगजनी की खबर से लहुलुहान भी। लेकिन खुशी की बात है कि इस संकट की घड़ी में भी मदद के लिए हजारों हाथ जगह—जगह से उठ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों गोंडा कर्नलगंज के कचनापुर गांव में घटी। अचानक हुई भीषण अगलगी से कई लोगों के आशियाने जल गए। ये कुछ वैसा ही था कि एक तो काम नहीं उपर से आगजनी।

जी हां पिछले दिनों पिछले दिनों कचना पुर गांव में दोपहर में भीषण आग लग गई थी जिसमें कई ग्रामिणों मसलन लोधे, मोहर्रम अली,सुभान,सलीम, हलीम,उस्मान, शोभावती, सूर्यं नारायण सिंह सहित के आशियाना जलकर खाक हो गये थे। अग्नि पीड़ितों को खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करना पड़ रहा था। लेकिन गांव में लगे भीषण आग से पीड़ित लोगों के मदद के लिए आगे आई रामराज समाज कल्याण एवं शिक्षण संस्थान जिसने हीरापुर शाहपुर परिसर में
स्थित कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए मदद के लिए आगे आकर हाथ बढ़ाया है। शनिवार को इस सेंटर के प्रबंधक लालजी तिवारी के नेतृत्व में निःशुल्क राशन वितरण हिंदू क्लब के कार्यकर्ताओं ने अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री देकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।

इतना ही नहीं कॉमन सर्विस सेंटर हीरापुर शाहपुर परिसर में, रामराज समाज कल्याण एवं शिक्षण संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन से उत्पन्न संकट की इस घड़ी में तथा श्रमिक दिवस के अवसर पर आज कचनापुर ग्राम पंचायत के अग्निकांड पीड़ितों सहित क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ढाई दर्जन से अधिक मजदूरों,वृद्ध महिलाओं तथा असहाय व्यक्तियों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। इस दौरान पीड़ित परिवारों के साथ ही लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में रह रहे लगभग 10 पंचायतों के श्रमिकों व ग्रामवासियों के लिए राशन का पैकेट वितरित किया गया। इस राशन किट में 5 किलो आंटा, तीन किलो चावल, एक किलो चना दाल, आधा किलो नमक, दो किलो आलू, हल्दी, मिर्चा, धनिया पाउडर प्रत्येक 50 ग्राम के पॉकेट का इंतजाम किया गया।

इस अग्निकांड में तबाह हुए मकानों से बेघर हुए लोगों के चेहरे पर उस समय मुस्कान आ गई जब संस्था से जुड़े लोगों ने उन्हें राहत सामग्री प्रदत्त कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस मौके परकर्ण प्रताप तिवारी सीएससी संचालक सहित अन्य लोग भी सहभागी रहे।
