यूपी की महिला ने इस फल की खेती कर कमाये लाखों रूपए

0
215

अक्षत सरोत्री

लखनऊ: यूपी के मिर्जापुर जिले की एक महिला किसान अपने सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की और महज डेढ़ साल में 1 लाख का मुनाफा कमाया है। उन्होंने सिर्फ एक बीघा खेत में इस खेती की शुरुआत की थी और कुछ ही महीनों में फल मिलना शुरू हो गया।

मिर्जापुर से 45 किलोमीटर दूर बघौड़ा गांव में महिला किसान ने ड्रैगन फ्रूट की खेती की। वियतनाम से उन्होंने मदर प्लांट मंगाए थे। 14 महीने पहले शुरू की गई इस खेती से अब तक दो कुंतल से अधिक पैदावार हो चुकी है।

महिला किसान के अनुसार उन्होंने 1 बीघा जमीन पर ड्रैगन फ्रूट की खेती की। बाद में उन्होंने 1 लाख रुपये की लागत से पिलर मंगवाया और उद्यान विभाग की ओर से पौधे प्राप्त किए। 13 महीनों में ड्रैगन फ्रूट का अच्छा उत्पादन हो रहा है और इसमें ज्यादा मेहनत की भी आवश्यकता नहीं है।

किसान ने कहा कि ड्रैगन फ्रूट की खेती में खाद और कीटनाशक के बजाय उन्होंने गोबर की खाद का प्रयोग किया है, जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं। पौधे पर किसी भी रोग का प्रभाव नहीं हुआ है और उत्पादन भी अच्छा हुआ है। ड्रैगन फ्रूट के साथ लहसुन की खेती भी लाभदायक साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here