कृषि मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर किसानों को दी बड़ी सौगात

0
131

अक्षत सरोत्री

नई दिल्ली: इस बार का स्वतंत्रता दिवस देश के किसानों के लिये भी अच्छी खबर लेकर आया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एआई तकनीक से कृषि क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। कृषि कार्यों में कई मॉडर्न उपकरणों के इस्तेमाल के बाद कृषि उपज समेत अन्य कार्यों के लिए एआई तकनीक से लैस सिस्टम मिलने जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री खेती के विकास के उद्देश्य से और फसलों के नुकसान को रोकने के लिए एआई तकनीक से लैस कीट मैनेजमेंट सिस्टम आज लॉन्च करेंगे। इस दौरान वह 1000 किसानों और परिवारों से भी मिलेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसानों को सम्मानित करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए 1,000 से अधिक किसानों और उनके जीवनसाथियों को आमंत्रित किया। इन किसानों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम फसल बीमा योजना और एफपीओ प्रतिनिधियों जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here