बिहार के “ऐपल मैन” ने दिखाई किसानों को नई राह

0
213

भावना त्रिपाठी

किसान को अन्नदाता कहा जाता है,वो दिन रात खेत में मेहनत करता है तभी हमारे पेट को भोजन नसीब होता है हलांकि देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिती दयनीय है, कई बार तो किसानों के आत्महत्या करने की खबर भी सामने आती है ऐसे में राजकिशोर सिंह कुशवाहा किसानों के लिए एक मिसाल है। जिन्होने बिहार जैसे गर्मजलवायु में भी सेब की खेती करने का करिश्मा कर दिखाया है,दरसल सेब की खेती ज्यादातर जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में देखी जाती है क्योंकि सेब के लिए ठंडे वातावरण में की जाती है ऐसे में बिहार में सेब की खेती करना आश्चर्यजनक है

मुजफ्फरपुर के किसान कैसे बने “ऐपल मैन”

इस सिलसिले की शुरूआत हुई 2018 में जब राजकिशोर राजस्थान के सीकड़ जिले में पहुंचे तो वहां उन्होंने देखा कि एक स्थानीय किसान सेब की खेती कर रहे है .जिसके बाद उन्होंने भी सेब की खेती करने का विचार बनाया हिमाचल प्रदेश जाकर सेब के पौधे लाए और खेती शुरू कर दी और बन गए ऐपल मैन

 

शुरूआत में हुए असफल लेकिन हार नही मानी

राजकिशोर के पास दस एकड़ जमीन है जिसपर कई पुश्तों ने खेती करी है लेकिन उन्हें कुछ अलग करने का ख्याल आया
राजस्थान से वापस आने के बाद उन्होने 12 कट्ठा जमीन में सेब के पौधे लगाए हलांकि दो साल बाद ही सारे पौधे सूख गए लेकिन वे रूके नहीं और हिमाचल और जम्मू के किसानों से ट्रनिंग लेकर घर वापस आए और दोबारा सेब की खेती शुरू की और सफलता भी हासिल की

लाखों का हो रहा है मुनाफा

एक रिपोर्ट की मानें तो राज किशोर ने दस कट्टे जमीन में लगभग 250 सेब के पौधे लगाए हैं.। आपको बता दें कि एक पेड़ की कीमत 100 रुपए है तो वहीं एक पेड़ में कम से कम 50 KG सेब की पैदावार होती है हलांकि अभी दो वर्ष के इन पेड़ों में केवल 5KG सेब लगा हुआ है. राज किशोर को मात्र 250 पेड़ों वाले सेब के बगीचे से दो लाख की आमदनी हुई है. अभी तो ये पेड़ छोटे है लेकिन समय के साथ जब यह पेड़ और भी बड़े होंगे तो इसमें फल ज्यादा आने लगेंगे. और मुनाफा भी ज्यादा होने लगेगा

किसानों के लिए बने मिसाल

जब ज्यादातर किसान परंपरागत खेती कर रहे थे तब रामकिशोर ने एक अलग राह चुनी।जब इलाके के किसानो ने देखा की सेब की खेती से रामकिशोर को इतना मुनाफा हो रहा है तो वे भी सेब की खेती करने के लिए प्रोत्साहित हो गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here