पवन सिंह के घर हुई चोरी: गहने, नकद और गोलियों सहित लाखों की संपत्ति गायब

0
135
वर्षा वर्मा

 

 

Pawan Singh House Robbery: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब सुपरस्टार के आरा स्थित घर में बड़ी चोरी हुई, जिससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ। यह घटना 23 जून (रविवार) की रात नगर थाना क्षेत्र के मझौवा वार्ड नंबर 5 में हुई।

 

 

 

 

पवन सिंह के घर पर डकैती
सूत्रों के मुताबिक, चोर खिड़की के रास्ते घर से घुसे और करीब 15 लाख रुपये के जेवरात, 30 राइफल की गोलियां और 15,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के समय पवन सिंह के ससुराल वाले कलावती देवी और सुनील कुमार सिंह अंदर दूसरे कमरे में सो रहे थे। अगली सुबह उन्हें चोरी का पता तब चला, जब वे दरवाजा नहीं खोल पाए। बाहर जाकर देखने पर पता चला कि खिड़की को पेचकस से जबरन खोला गया था।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है
चोरी की खबर मिलते ही पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह मौके पर पहुंचे और नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखी राइफल चोरी करने में सफल नहीं हुए। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को सूचना दे दी गई है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने के लिए मौके पर जल्द ही पहुंचेगी।

 

 

 

ये भी पढ़े…

पैसेंजर ट्रेनों में किराया संशोधन, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

 

 

पवन सिंह के घर पर ये गहने हुए चोरी
पवन सिंह के ससुराल पक्ष ने बताया कि चोरी की गई वस्तु में दो सोने की चूड़ियां, एक लक्ष्मी चेन, एक नवाबी चेन, एक मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठियां और चार जोड़ी छागल (पारंपरिक झुमके) शामिल हैं। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here