बुजुर्गों को मिला तोहफा, दिल्ली,ओडिशा, बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों में आयुष्मान भारत योजना शुरू

0
94

AB-PMJAY: संसार के प्रथम वैद्य महर्षि धन्वंतरि के प्रकटोत्सव के अवसर पर धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को देश के लाखों 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने दिल्ली और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के 33 राज्यों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) की शुरुआत कर दी है। इसके बाद आज से ही इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए हेल्थ कवरेज की शुरुआत कर सकेंगे।

 

70 वर्ष आयु के लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज
मोदी ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा और उन्हें ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड दिया जाएगा। मगर अफसोस है कि वह अन्य राज्यों में लोगों की सेवा तो कर पाएंगे। लेकिन दिल्ली और पश्चिम बंगाल में नहीं धन्वन्तरी जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लगभग 12,850 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मोदी ने कहा कि इस साल के आम चुनावों के दौरान उन्होंने वादा किया था कि 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाया जाएगा। उन्होंने कहा ‘‘यह गारंटी आज पूरी की जा रही है।

ये भी पढ़े…

राष्ट्रपति ने महिलाओं को दिया दिवाली का गिफ्ट, महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी

 

ऐसे मिलेगा आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ कवरेज
आधार कार्ड के अनुसार 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिक (चाहे उनकी आय की स्थिति कुछ भी हो) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य कवरेज के लिए पात्र होंगे। इस योजना से लगभग 4.5 करोड़ घरों में रहने वाले लगभग 6 करोड़ नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। हेल्थ कवरेज का लाभ उठाने के लिए लोगों को पीएमजेएवाई पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिन लोगों के पास पहले से आयुष्मान कार्ड है। उन्हें भी पोर्टल या ऐप पर फिर से आवेदन करना होगा और नए कार्ड के लिए अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा। यह योजना फिलहाल दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है। एबी पीएम-जेएवाई के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा। जिसे उन्हें 70 साल से कम उम्र के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा।

साथ ही पीएमजेएवाई योजना ने 7.37 करोड़ अस्पताल में भर्ती मरीजों को कवर किया है। जिनमें 49 प्रतिशत महिला लाभार्थी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस योजना के तहत जनता को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ है। वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना का लाभ उठा रहे हैं। वे भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे वरिष्ठ नागरिक जो केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्हें अपनी वर्तमान योजना या आयुष्मान भारत योजना के बीच चयन करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एबी पीएम-जेएवाई योजना के तहत भारत की आबादी के सबसे निचले 40 प्रतिशत हिस्से में शामिल 10.74 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों को कवर किया गया है। 1 सितंबर, 2024 तक पीएमजेएवाई योजना के तहत नागरिकों को उपचार प्रदान करने के लिए 12,696 निजी अस्पतालों सहित कुल 29,648 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here