बोले मोदी….गांवों में बदलाव ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि

0
552

महू: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उनके जन्मस्थान महू पहुंचे और यहां देशव्यापी ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने कहा , ‘बाबा साहेब अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं थे, वह एक संकल्प का नाम थे। बाबा साहेब समाज में अन्याय के खिलाफ लडे।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव की नींव मजबूत करनी होगी, तभी देश में विकास की इमारत खड़ी होगी, बड़े शहरों से देश का विकास नहीं होने वाला। इस साल का पूरा बजट हमारे किसानों और गांवों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भारत का आर्थिक विकास 50 बड़े शहरों से होने वाला नहीं है, न ही 50 बड़े औद्योगिक समूहों से होने वाला है। भारत का विकास हमें करना है तो गांव को मजबूत करना होगा. बजट गांव से संबंधित है. विकास के सारे स्रोत गांव की ओर मोड़ना है।

ambu 1

हर गाँव में पहुंचेगी बिजली

आज जिस गांव में बिजली आई है, वहां खुशी में नाच-गाने चल रहे हैं। ग्रामीण विद्युतीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को बहुत पारदर्शी रूप से किया गया। गर्व ऐप से गांवों में बिजली की जानकारी मिलेगी। आजादी के दशकों बाद भी 18 हजार गांवों में बिजली नहीं। मैंने अपने अधिकारियों से पूछा कि अभी देश में कितने गांव ऐसे है जहां बिजली नहीं पहुंची है। मुझे लगा था ऐसे सौ दो सौ गांव होंगे, लेकिन मुझे ये जानकर हैरानी हुई कि आजादी के लगभग 70 साल बाद भी 18 हजार गांव अंधेरे में है। मैं ये जानकर हैरान था कि 18 हजार गांव के लोग अभी तक रोशनी से वंचित है। अधिकारियों से पूछा कि हम कितने समय में इन सारे गांवों में बिजली पहुंचा सकेंगे, तो मुझे जवाब मिला 7 साल में। मैंने कहा इतना समय नहीं लगना चाहिए। इस पर अधिकारियों ने कहा 6 साल तो लगेंगे ही। मैंने इस बारे में कुछ स्टडी की और लाल किले से तिरंगे को साक्षी मानते हुए ये घोषणा कर दी कि हम अगले 1 हजार दिन में देश के हर गांव में बिजली पहुंचा देंगें।

14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ आंदोलन

प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ आंदोलन चलाया जाएगा। किसान सामने वाले का पेट भर कर संतुष्ट हो जाता है। किसान को पानी मिल जाए तो मिट्टी में से सोना पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एक विस्तृत रोड मैप तैयार करने के लिए शिवराज चौहान जी को बधाई देता हूं। कई लोग छह-छह दशक से खुद को गरीबों का मसीहा के रूप में प्रस्तुत करते हैं।। वे हर पल गरीब-गरीब बोलते हैं, लेकिन उन्होंने क्या किया उसमें मैं अपना समय बर्बाद नहीं करता. लेकिन, आज देखिए मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है, दिव्यांग भाई-बहनों को सहायता दी जा रही है. उन्होंने इंदौर के स्वच्छता कार्यक्रम व उसे खुले में शौच मुक्त बनाने में मिली सफलता की तारीफ की। पीएम ने कहा कि करीब 90 लाख परिवारों ने गैस सिलिंडर की सब्सिडी छोड़ दी है। आजादी के एक साल बाद कभी उतना गैस कनेक्शन नहीं बंटा जितना पिछले साल मिला। अगले तीन साल में हमने पांच करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।

ambedkar 2

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत माता की जय’ बोलकर अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों का पहली क्लास से पीएचडी तक का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य के काम पर ‘10 साल बेमिसाल’ किताब भी लॉन्च की।2008 में हुआ था स्मारक का लोकार्पणबता दें कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में स्थापित स्मारक में वर्ष 2007 से सामाजिक कुंभ की शुरुआत हुई थी। इस स्मारक का 14 अप्रैल, 2008 को लोकार्पण किया गया था। यह स्मारक मकराना के सफेद संगमरमर और मेंगलुरु के ग्रेनाइट से निर्मित है और इस स्मारक को देखने से बौद्ध धर्म के विश्व प्रसिद्ध सांची स्मारक की झलक मिलती है।

इस अवसर पर उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत, अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, सांसद सावित्री ठाकुर, भंते संघशील व भदंत सदानंद महाथिर शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here