कोर कमिंटी की बैठक में 41 भाजपा प्रत्याशियों पर चर्चा, देर शाम आ सकती है दूसरी सूची

0
255

वर्षा वर्मा

 

BJP Meeting: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राज​नीतिक पार्टियां मीटिंग कर रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर दिल्ली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली की बची हुई 41 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई।

 

 

दूसरी लिस्ट के लिए नाम फाइनल
सूत्रों के मुताबिक सभी सीटों पर सर्वे रिपोर्ट और स्थानीय सांसदों की राय पर चर्चा हुई। हर सीट पर पेश किए गए पैनल में से 1-1 नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसे थोड़ी देर में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा। समिति की बैठक में चर्चा होने के बाद देर रात या कल बीजेपी की दूसरी लिस्ट आ सकती है। आज यानी 10 जनवरी 2025 शाम साढ़े 6 बजे बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।

 

 

ये भी पढ़े…

पूर्वांचलियों के अपमान के सवाल पर भाजपाइयों ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा…

 

 

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
पीएम मोदी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष मौजूद रहेंगे। इस बैठक के बाद बीजेपी कभी भी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को एक ही चरण में मतदान है और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। बीजेपी की पहली 4 जनवरी को जारी की गई थी। जिसमें चार सीटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा है। बीजेपी की पहली लिस्ट में दो महिलाओं को टिकट दिया गया था।

 

जेपी नड्डा ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया
इससे पहले गुरुवार (9 जनवरी 2025) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर पार्टी के नेताओं को अलग-अलग सामाजिक समूहों तक पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने दिल्ली बीजेपी ऑफिस का दौरा कर आगामी चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here