महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस,शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

0
105

Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई के आजाद मैदान में सीएम पद की ली शपथ। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई देवेंद्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर से विधायक हैं। उन्होंने मराठी में शपथ ली। साथ ही महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता शामिल हुए।

वर्षा वर्मा

शिंदे और अजित पवार ने ली शपथ
शिवेसना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। दोनों को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि शिंदे ने आखिरी समय तक अपना पत्ता नहीं खोला था। सस्पेंस बरकरार रखा था वहीं अजित पवार ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि वो डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। जब फडणवीस, शिंदे और अजित पवार संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे उस समय अजित पवार ने कहा था कि वो तो शपथ लेने वाले हैं। दरअसल पत्रकारों ने शिंदे से पूछा कि क्या वह और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तो इसपर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा शाम तक इंतजार करें। लेकिन शिंदे को बीच में ही रोकते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा शाम तक उनका समाज आएगा। मैं शपथ लूंगा मैं इंतजार नहीं करूंगा। इस पर सभी हंसने लगे लेकिन तभी अजित पवार को जवाब देते हुए शिंदे ने कहा “दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है” शिंदे के इस बयान पर वहां मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंसने लगे।

ये भी पढ़े…

तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस, शिंदे को लेकर सस्पेंस बरकरार, अजित दादा तैयार

शपथ ग्रहण में मुकेश अंबानी भी हुए शामिल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। साथ ही भारत रत्न सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ समारोह में शामिल हुए इसके अलावा बॉलीवुड स्टार भी समारोह के गवाह बने। जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त सहित कई स्टार भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

कई दौर की बैठक के बाद हुआ फैसला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। चुनाव रिजल्ट आने के बाद शिंदे और अजित पवार ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए दांव लगाया था। हालांकि बीजेपी ने भी साफ कर दिया था कि इस बार मुख्यमंत्री तो उनकी ही पार्टी से होगा। आखिर में खबर आई कि शिंदे नाराज हो गए हैं और अपने गांव सतारा चले गए इस बीच उनकी पीएम मोदी और अमित शाह से फोन पर बात हुई जिसके बाद शिंदे ने दूसरे ही दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि बीजेपी जो फैसला लेगी वो उनको मंजूर होगा सरकार बनाने में उनकी ओर से कोई अड़चन नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here