अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया उद्घाटन, केरल के राज्यपाल भी रहे मौजूद

0
138

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में नवे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले गीता जयंती अब भारत का नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय उत्सव उत्सव बन गया है। उन्होंने कहा कि आज से समस्त सर्व मानव जाति को दिए गए कर्म व ज्ञान संदेश के दिन का शुभारंभ हुआ है उन्होंने ये भी कहा कि हरियाणा सरकार 48 कोस के 182 तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार करने का कार्य कर रही है

वर्षा वर्मा

सीएम नायब सैनी बोले इस बार कंट्री पार्टनर तंजानिया भी अपनी संस्कृति का आदान-प्रदान करने पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गीता जयंती का भारत में नहीं अपितु विदेशों में प्रचार प्रसार हो रहा है गीता जयंती अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे 18000 बच्चे श्लोकोचारण करेंगे लाखों लोग ऑनलाइन गीता श्लोक चांटिंग करेंगे। संत सम्मेलन होगा, गीता पर संगोष्ठियां होगी व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। महाराष्ट्र में सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बधाई देते हुए कहा कि मैं भी वहां मंत्रिमंडल गठन समारोह में शामिल होने जा रहा हूं।

हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता सम्मेलन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन किया। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि केरला के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वदेशी जागरण मंच के सतीश कुरक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल कार्यक्रम स्थल पर 5 दिसंबर को सुबह 11 बजे पहुंचे और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किए।

ये भी पढ़े…

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए धर्मनगरी कुरूक्षेत्र सज—धज कर तैयार, 5 दिसंबर से होगा आगाज

सभी स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात
इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आइआइएम त्रिचे के निदेशक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति भी साथ मौजूद रहे। सभी कार्यक्रमों स्थलों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन द्वारा जारी आई कार्ड के बिना किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने होंगे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस मौके पर सीईओ केडीबी पंकज सेतिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पांच से 11 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमउपायुक्त नेहा सिंह ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ वीरवार को हो जाएगा। इस महोत्सव में 5 से 11 दिसंबर तक पुरुषोत्तमपुरा बाग में रोजाना सांयकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 5 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ, 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजेडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सुबह के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजैडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here