Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र स्थित मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ होना है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की चर्चा है लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि शिवसेना के निमंत्रण पत्र में एकनाथ शिंदे का नाम नहीं है सिर्फ फडणवीस का नाम लिखा है। उधर एनसीपी के निमंत्रण पत्र में अजीत पवार का नाम साफ-साफ लिखा है। इसका मतलब तो यही है कि अभी भी एकनाथ शिंदे का प्रेशर पॉलिटिक्स का गेम अभी भी जारी है।
गृह विभाग की मांग को लेकर अड़े
असल में इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि शिंदे लगातार गृह विभाग की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इसलिए ये प्रेशर पॉलिटिक्स का गेम अभी भी जारी है। इन सबके बीच शिवसेना विधायक उदय सामंत ने कहा कि हम चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लें। उन्होंने तो यह भी कह दिया कि अगर शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनते हैं तो हम में से भी कोई मंत्री नहीं बनेगा।
ये भी पढ़े…
महाराष्ट्र में तय हुई शपथ ग्रहण समारोह की तारीख, सामने आई ये जानकारियां
आजाद मैदान पहुंच रहे नेता
उधर मुंबई के आजाद मैदान पर होने वाला शपथ ग्रहण के लिए नेता पहुंच रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार मुंबई पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी गुरुवार को मुंबई पहुंचे। वे भी महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। सिन्हा शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पहले मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणपति के दर्शन किए और पूजा अर्चना की शपथ ग्रहण शाम को साढ़े पांच बजे होना है।
देवेंद्र फडणवीस ने किए मुंबा देवी के दर्शन
वहीं शपथ ग्रहण से पहले महाराष्ट्र के होने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां और दर्शन और पूजन किए इसके बाद वह यहां से घर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि मुंबा देवी से पहले फडणवीस सिद्धिविनायक पहुंचे थे और बप्पा के दर्शन किए थे। शपथग्रहण में मुंबई के सभी बड़े उद्योगपतियों उन फिल्मी सितारों जिन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलाया गया था। इसके साथ कुछ साधु-संतों और लाडकी बहना योजना के लाभार्थियों को भी न्योता दिया गया है।
देवेंद्र फडणवीस
छह बार के विधायक और नागपुर के सबसे युवा महापौर रहे देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई नागपुर से ही हुई फडणवीस ने नागपुर युनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएट किया है इसके अलावा उन्होंने डीएसई बर्लिन जर्मनी से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएट और डिप्लोमा इन मेथड्स एंड टेक्निक्स ऑफ मॅनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। फडणवीस के परिवार की अगर बात करें तो उनकी पत्नी का नाम अमृता फडणवीस है। फडणवीस और अमृता की बच्ची का नाम दिविजा है। उनकी माता का नाम सरिता है उनके भाई का नाम आशीष है। फडणवीस का राजनीतिक करियर 1992 में शुरू हुआ 22 साल की उम्र में वह नागपुर नगर निगम में पार्षद चुने गए इससे पहले 1989 में वह ABVP में शामिल हुए वहीं 1997 में 27 साल में नागपुर के सबसे युवा मेयर बने साल 1999 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे इसके बाद से वो लगातार जीतते गए वह साल 2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 में लगातार छह बार विधायक बने। 2013 में वो महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष भी बने। सीएम के रूप में उनका पहला कार्यकाल 2014 से 2019 के बीच पूरे पांच साल का था जबकि दूसरा कार्यकाल नवंबर 2019 में लगभग 80 घंटे तक रहा फडणीस वर्तमान में नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से विधायक हैं।

