Haryana News: देश राममय है। प्रदेश राममय है और देश प्रदेश को राममय बनाने में जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम योगदान है वहीं उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल भी हरियाणा को राममय बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। यानी रामराज की परिकल्पना को जमीन पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।
खुद प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने पंचकूला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये कहा कि आज पूरे देश में राममय वातावरण है। इसी क्रम में वे मुख्यमंत्री बापू का उदाहरण देते हैं और कहते हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की परिकल्पना का अर्थ उस आदर्श राज से है, जहां सभी को बराबर सम्मान, गरीब की सेवा और लोकतांत्रिक तरीके से सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले।
अपनी अब तक की राजनीतिक
सामाजिक यात्रा की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज की सेवा में तत्पर हैं। इसी क्रम में वे पिछले 9 वर्षों से ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ की भावना के साथ प्रदेश के 2.80 करोड़ से अधिक लोगों की सेवा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। समाज के हर गरीब को उसका हक मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय को आधार मानकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का न सिर्फ गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है, बल्कि वे आज समाज में सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन भी कर रहे हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा व जनसंवाद में में लाखों लोग न सिर्फ जुड़ रहे हैं बल्कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी लेने के साथ ही उसका लाभ भी उठा रहे हैं। डिजिटल सेवाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोगों को घर बैठे ही आनलाइन माध्यम से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पिछले 9 वर्षों में उन्होंने लोगों को दफ्तर, दस्तावेज व सिफारिशों के चक्र से निजात दिलवाई है।

विकसित भारत का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व में एक श्रेष्ठ नेता बनकर उभरे हैं। उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। जल्द ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस विजन को साकार करने के लिए देश के लाखों लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शपथ ली है। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री के संकल्पों को पूरा करने की दिशा हर संभव कदम उठाया जायेगा और वर्ष 2047 तक देश विकसित राज्य बन जायेगा।
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, मेयर कुलभूषण गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
👉हरियाणा सिख और खट्टर पुस्तक का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया विमोचन, पुस्तक के टाइटल पर उठाये सवाल
