बिहार में बीपीएससी उम्मीदवारों का प्रदर्शन,रद्द हुई परीक्षा की नई तिथि घोषित,इस दिन होगा एग्जाम

0
160

वर्षा वर्मा

BPSC Re-Exam 2024 Date Out: 13 दिसंबर को बिहार में 70वीं संयुक्त बीपीएससी परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पटना स्थित बापू परीक्षा सेंटर पर पेपर लीक जैसे आरोप उठाकर छात्र हंगामा करने लगे। छात्रों का आरोप था कि क्वेश्चन पेपर देने में देरी की गति और उतने ही देर में उसे लीक कर दिया गया। लेकिन बीपीएससी के तरफ से ये साफ तौर पर बताया गया था कि क्वेश्चन पेपर कम पड़ गए थे जिसके कारण दूसरे एग्जाम रूम से प्रश्न पत्रों को लाने में देर हुई। इस मामले पर लगातार बिहार में हंगामे हो रहे थे और आखिरकार बीपीएससी ने उस परीक्षा केंद्र के परीक्षा को कैंसल कर दिया। अब उस सेंटर के रि एग्जाम की तिथियां घोषित हो गई हैं। ये परीक्षा अब 4 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

 

बिहार में बीपीएससी उम्मीदवारों का प्रदर्शन
परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर बिहार में अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है। हजारों अभ्यर्थी पिछले दो दिनों से पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आयोग इस परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता। तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता दिलीप कर रहे हैं। दिलीप का कहना है कि केवल एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करना उचित नहीं है। बल्कि पूरी परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ियां हुई हैं। जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता।

 

 

ये भी पढ़े…

उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनकारी छात्रों को बड़ी राहत,पीसीएस…वन डे वन एग्जाम शिफ्ट को मिली मंजूरी

 

चेयरमैन को इस्तीफा देना चाहिए
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीपीएससी चेयरमैन को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उनका दृढ़ संकल्प है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं। उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बापू सभागार में 12,000 अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द होना। पूरे जिले की परीक्षा को स्थगित करने के बराबर है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस निर्णय से पूरे रिजल्ट पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और यह निष्पक्षता को नुकसान पहुंचाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here