नहीं रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0
295

वर्षा वर्मा
OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ​इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया। वह 89 साल के थे। गुरूग्राम को उनको अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। करीब 12 बजे के आस पास उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 5 बाद ​हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।

आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव चौटाला लाया जाएगा। जहां उने अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि, ओपी चौटाला पूर्व डिप्टी पीएम ताऊ देवीलाल के बेटे थे। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका जन्म 1 जनवरी, 1935 को हुआ। शुरुआती शिक्षा के बाद ही चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी थी। साल 2013 में शिक्षक भर्ती घोटाले के दौरान जब चौटाला तिहाड़ जेल में बंद थे। तब उन्होंने 82 साल की उम्र में पहले दसवीं और फिर बारहवीं की परीक्षा पास की। ओमप्रकाश चौटाला की चुनावी राजनीति की शुरुआत साल 1968 में शुरू हुई। उन्होंने पहला चुनाव देवीलाल की परंपरागत सीट ऐलनाबाद से लड़ा।

ये भी पढ़े…

विधानसभा घेराव में गोरखपुर के एक कार्यकर्ता की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

उनके मुकाबले पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह की विशाल हरियाणा पार्टी से लालचंद खोड़ ने चुनाव लड़ा। इस चुनाव में चौटला हार गए थे। हालांकि हार के बाद भी चौटाला शांत नहीं बैठे। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया और हाईकोर्ट पहुंच गए। एक साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने लालचंद की सदस्यता रद्द कर दी। 1970 में उपचुनाव हुए तो चौटाला ने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने।

ओपी चौटाला का परिवार
हालांकि ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं। अजय और अभय चौटाला। अजय और अभय चौटाला के दो-दो बेटे हैं। अजय चौटाला के बेटों का नामा दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला है। दोनों ही राजनीति में हैं। वहीं, अभय चौटाला के बेटों का नाम कर्ण और अर्जुन चौटाला है। ये दोनों भी राजनीति में हैं। हालांकि, फिलहाल ओपी चौटाला के बेटों ने अपनी राजनीतिक राह जुदा कर ली है और अजय चौटाला का अपना जननायक जनता दल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here