उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले प्रयागराज में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू

0
291
शश्वत सिंह

 

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव साल 2026 के अप्रैल और मई में होंगे। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियों के साथ ही जिला प्रशासन ने मौजूदा ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परिसीमन पेरी-अर्बन योजना के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। सम्बंधित अधिकारियों के अनुसार, 141 ग्राम पंचायतों की सूची तैयार की गई है जो या तो शहरी क्षेत्रों से सटी हुई हैं या नगर पंचायतों के करीब हैं, जिससे उन्हें शहरी विशेषताओं के आधार पर पुनर्वर्गीकरण के लिए चुना गया है।

 

 

 

प्रयागराज के इन शहरी क्षेत्रों का होगा पुनर्वर्गीकरण
अधिकारियों ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में कृषि गतिविधि कम हो रही है और शहरी सुविधाएं बढ़ रही हैं, जैसे पेट्रोल पंप, शैक्षणिक संस्थान और बैंक, उन्हें शहरी क्षेत्रों के रूप में पुनर्वर्गीकृत किए जाने की संभावना है। यह पुनर्वर्गीकरण नगर पंचायतों या नगर निकायों के अधिकार क्षेत्र में किया जाएगा। बता दें प्रयागराज में 141 ग्राम पंचायतें विभिन्न विकास खंडों में फैली हुई हैं। इनमें बहादुरपुर की 20, हंडिया (14), कौड़िहार (1), कोरांव (13), मांडा (2), मऊआइमा (7), श्रृंगवेरपुर धाम (5), सोका मुख्य उद्देश्य विकासशील क्षेत्रों को उचित शासन और बुनियादी ढांचा को दुरुस्त करना है।

 

 

ये भी पढ़े…

भारत में कोरोना वायरस मामलों में जबरदस्त उछाल, सक्रिय केस बढ़कर हुए 2,710

 

हालांकि उत्तर प्रदेश में पिछला चुनाव वर्ष 2021 में हुआ था। अगला पंचायत चुनाव अप्रैल-मई 2026 में संभावित हैं। इन चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों की मतदाता सूचियों का बड़े पैमाने पर पुनरीक्षण कराने का फैसला किया है। इसके तहत नाम जोड़ने और हटाने का काम होगा। मतदाता सूचियों को संशोधित करने में छह माह लगेंगे। यानी, जून से दिसंबर के बीच इस काम को पूरा किया जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here