दिल्ली की हवा में नहीं हो रहा सुधार, एक्यूआई 340 दर्ज

0
104

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: एनसीआर में आज वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई और सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 340 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 32 ने वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की।

 

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़े…

शिमला और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। और रविवार को घने कोहरे का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here