Delhi Pollution: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की की स्थित सुधरने के साथ ही CAQM ने बड़ा फैसला लिया है। इसमें दिल्ली एनसीआर के स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ व्यवस्था दी है कि ऑनलाइन मोड पर भी पढ़ाई चालू रहेगी। जो छात्र ऐसे हालात में अभी स्कूल नहीं आना चाहते। उन्हें स्कूल आने के लिए विवश नहीं किया जा सकता। इस आदेश के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के स्कूल अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ में संचालित होंगे।

पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर में एक्यूआई 460 के पार पहुंच गया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सख्त तेवर दिखाए थे। ऐसे में सीएक्यूएम ने दिल्ली एनसीआर में 10वीं तक स्कूलों को बंद करने और ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के आदेश दिए थे। हालांकि बीते दो दिनों से लगातार घटर रहे प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सोमवार की देर शाम स्कूलों को फिर से ऑफलाइन मोड पर शुरू करने की छूट दी गई है।
ये भी पढ़े…
एसबीआई में होगी स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, आयु सीमा 21 से 40, जानें कैसे करें आवेदन
राज्य सरकारों का होगा अंतिम फैसला
ताजे आदेश के मुताबिक GRAP के चरण-III के खंड 11, GRAP के चरण-IV के खंड 5 और खंड 8 के तहत छूट दी गई है। इस खंड में कॉलेजों व शैक्षणिक संस्थानों को लेकर प्रावधान किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली NCR में राज्य सरकारें तय करेंगी कि स्कूलों में 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं फिजिकल शुरू की जाएं कि नहीं दिल्ली में दिल्ली सरकार इस संबंध में फैसला करेगी।
ऑनलाइन मोड में भी जारी रहेगी पढ़ाई
वहीं एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार और गुरुग्राम फरीबाद में हरियाणा सरकार तय करेगी। CAQM के आदेश के मुताबिक छात्रों और अभिभावकों को ऑनलाइन मोड में शिक्षा का विकल्पभी उपलब्ध कराना होगा इसमें साफ किया गया है कि यदि प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यदि छात्र स्कूल नहीं आना चाहें तो उन्हें इसके लिए वाध्य नहीं किया जा सकता है।
