
नई दिल्ली: पर्यावरण शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, दिल्ली सरकार ने एक महत्वाकांक्षी पर्यावरण अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य लगभग दो लाख छात्रों को “पर्यावरण योद्धा” बनने के लिए सशक्त बनाना है। यह पहल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में चलाई जाएगी। यह अभियान ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) द्वारा चलाया जाएगा। इस अभियान को औपचारिक रूप देने के लिए पर्यावरण विभाग, दिल्ली सरकार और टेरी के बीच एक समझौता किया गया।
40 लाख रुपए के बजट आवंटन के साथ, इस कार्यक्रम को पूरे क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत लगभग 2,000 इको-क्लबों में शुरू किया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह प्रयास महज जागरूकता अभियान से कहीं अधिक दिल्ली की प्रदूषण कम करने की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग शामिल है।
ये भी पढ़े…
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का कहर, प्याज किसानों की फसल तबाह
सिरसा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दोनों के सपनों का अभियान है जिसमें जमीनी स्तर पर कार्य और सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से प्रदूषण से निपटना शामिल है।

