अक्षत सरोत्री
नई दिल्ली: अभी कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले की आग शांत भी नहीं हुई थी कि दिल्ली के पोश इलाके चणाक्यपुरी में गैंग रेप का मामला सामने आने से सनसनी मच गई है।
पीड़िता की मानें तो उसके साथ हैवानियत करने वाले युवती के ही दोस्त थे। जिन्होंने दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में चाणक्यपुरी को माना जाता है। यही स्थित बुद्ध जयंती पार्क में एक युवती के साथ गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना हुई है।
गैंगरेप करने वाले आरोपियों में से एक युवती का ही दोस्त है। जबकि दूसरा उसके दोस्त का दोस्त है। दोनों आरोपियों ने दिन दहाड़े ही फेमस बुद्ध जयंती पार्क में युवती के साथ गैंगरेप किया। यह पार्क दिल्ली में काफी फेमस हैं। यहां दिन भर लोगों की चहल-पहल बनी रहती है।
बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली के बाहरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। बीते मंगलवार को वो चाणक्यपुरी स्थित बुद्ध जयंती पार्क में अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए आई थी। इसी दौरान उसके दोस्त ने अपने किसी साथी को बुला लिया। युवती ने अपने दोस्त और उसके दोस्त पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है कि पार्क में दोनों ने पहले उसको धमकी दी और फिर उसके साथ गैंगरेप किया।
