हंगामें दार रहा दिल्ली विधानसभा सत्र, पक्ष विपक्ष में दिखी तीखी नोकझोंक

0
136
वर्षा वर्मा

 

Delhi Assembly Session:  दिल्ली विधानसभा सत्र के आखिरी दिन सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक भी अस्पताल नहीं बना। 1216 करोड़ रुपये के अस्पताल बर्बाद हो गए। इसका हिसाब कौन देगा? एलएनजेपी अस्पताल के निर्माण की शुरुआती लागत 519 करोड़ रुपये थी। 65% काम पूरा हो चुका है और 1165 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

 

केजरीवाल का इतना पक्ष न लें
राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट-2010 को कोर्ट के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए। सभी लैब और जांच केंद्र पंजीकृत हैं। 1993 के एक्ट के आधार पर यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है। अगर वे नए कानून के तहत चलते तो उनकी चोरी पकड़ी जाती। आम आदमी पार्टी की खूबी है कि वह अंत में अपनी गलती मान लेती है। आतिशी ने आखिरकार स्वीकार किया कि यह उनकी गलती थी। सीएम ने कहा, मुझे आतिशी की चिंता है कि वह केजरीवाल का इतना पक्ष न लें। अरविंद केजरीवाल कौन से छेद में घुस गए हैं? अगर स्वाति मालीवाल की घर में पिटाई हो सकती है तो आतिशी की भी हो सकती है। जब उन्हें पता है कि उंगली आपकी तरफ उठ रही है तो ये लोग हंगामा कर रहे हैं। विधानसभा का समय बर्बाद किया गया।

 

बजट कम खर्च किया गया
रेखा गुप्ता ने कहा कि सिर्फ दो रिपोर्ट में ही उनके (आम आदमी पार्टी के) होश उड़ गए हैं। अभी दो रिपोर्ट आई हैं और उनके काले कारनामे उजागर हो रहे हैं। कुल 12 रिपोर्ट आनी हैं। कोविड के दौरान बजट कम खर्च किया गया। उन दिनों परिवारों पर क्या गुजर रही थी? जब अशोक गोयल कोविड के दौरान की स्थिति का जिक्र कर रहे थे तो आप विधायक हंस रहे थे। आपदा सरकार के 10 साल में भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब जब हमने अधिकारियों से बात की तो पता चला कि मरीजों को नकली दवाएं मिलीं और भुगतान असली हुआ। मोहल्ला क्लीनिक में नकली मरीज और बंद अस्पताल में भुगतान हुआ। सफाई, दवा, जांच, भर्ती के नाम पर घोटाला हुआ। अस्पताल में 2000 नर्सों की कमी है। इनके विधायकों को शर्म आनी चाहिए। सीएम ने कहा कि घोटालों की सरकार ने 10 हजार रुपये की मशीन लाखों में खरीदी।

 

ये भी पढ़े…

चुनाव के पहले ​नीतीश सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट, 3.17 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार

 

सीएम आतिशी ने भी जवाब दिया है
10 रुपये का मास्क 150 रुपये में खरीदा गया। हर अस्पताल के गोदाम को देखिए, वहां क्या-क्या पड़ा है? इतनी बीपी मशीनें खरीदी गईं, उनका क्या हुआ? कैग रिपोर्ट पर भाजपा के हमलों के बीच पूर्व सीएम आतिशी ने भी जवाब दिया है। आतिशी ने कहा, मैंने आज तक भाजपा को कैग पर इतना भरोसा करते नहीं देखा। मुझे खुशी है कि कम से कम कहीं तो इस पर चर्चा हो रही है। जब उत्तराखंड में वन विभाग के पैसे से आईफोन खरीदे गए, द्वारका एक्सप्रेसवे में घोटाला हुआ, इसकी कैग रिपोर्ट पर चर्चा नहीं हुई।

 

रिपोर्ट 1 महीने में जारी की जाएगी
द्वारका एक्सप्रेसवे पर कैग रिपोर्ट संसद में पेश होते ही इसे तैयार करने वाले अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। आयुष्मान भारत लागू करने की बात की गई। यह वाकई चमत्कारी योजना है। जिसके तहत 28 हजार मरीजों को मौत के बाद भी इलाज मिलता है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पर कैग की रिपोर्ट पीएसी को भेजी जाएगी। जो 3 महीने के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट भेजेगी। अधिकारी अब यह रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजेंगे। जांच पर कार्रवाई की रिपोर्ट 1 महीने में जारी की जाएगी।

कुलवंत राणा और संजीव झा के बीच तीखी नोकझोंक
भाजपा विधायक कुलवंत राणा अपने इलाके की समस्याओं पर बात कर रहे थे। इस दौरान कुलवंत ने उस इलाके के विधायक के खिलाफ जांच की मांग की। इस पर विपक्षी नेता संजीव झा ने उन्हें टोक दिया, जिसपर दोनों में नोकझोंक हुई। कुलवंत भड़क गए, जिस पर संजीव झा ने कहा कि विधायकों को मत धमकाओ।

 

ये भी पढ़े…

मार्च के आखिरी सप्ताह में पेश होगा दिल्ली का बजट, इन बिन्दुओं पर होगा फोकस

 

 

अभय वर्मा ने ली केजरीवाल की चुटकी
इसके बाद अभय वर्मा ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना चुटकी लेते हुए कहा, ‘भाई दिल्ली के मालिक कहां हैं?, हम तो दिल्ली के सेवक हैं। जो लोग खुद को दिल्ली का मालिक समझते थे। जनता ने उन्हें विधानसभा में बैठने लायक ही नहीं छोड़ा।’ हालांकि दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट को लेकर अभय वर्मा ने चर्चा शुरू की थी। तभी विपक्ष के विधायक ने उन्हें टोका, इस पर उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मालिक कहां गायब हैं? वो तो लापता हो गए हैं। अब दिल्ली के सेवक आ गए। तो विपक्षियों को दर्द हो रहा है। हम तो दिल्ली के सेवक हैं और दिल्ली हमारा मंदिर।’

 

अभय वर्मा ने आतिशी के जोड़े हाथ
अभय वर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें इस लायक भी नहीं छोड़ा कि वो विधानसभा में भी बैठ सकें। इसके बाद विवाद को बढ़ता देख विजेंद्र गुप्ता बीच में बोले। उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है। बीच में डिस्टर्ब न करें, वरना मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी। कुछ देर बाद आतिशी ने कमेंट किया, इस पर अभय वर्मा ने कहा कि ‘आतिशी जी मैं आपके हाथ जोड़ता हूं। मुझे मत छेड़ो वरना मैं छोड़ूंगा नहीं।’ उन्होंने विजेंद्र गुप्ता से कहा कि महोदय ये लोग मेरे पुराने साथी हैं। जब इनका सुनने का मन होता है, तो ये मुझे छेड़ देते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here