यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई क्लास, पूछा किसने उठाया स्वच्छ भारत का मजाक

0
164
वर्षा वर्मा

 

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र के 9वें दिन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जैसे ही आसन पर बैठे और विधानसभा का एक वाकया सुनाया। जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि किसी विधायक ने सदन में ही मसाला थूका है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे अनुशासनहीनता करार दिया। हालांकि उन्होंने पान मसाला थूकने वाले विधायक का नाम उजागर नहीं किया है।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे किसी माननीय सदस्य ने विधानसभा के हॉल में पान मसाला खाकर वहीं अपनी सेवाएं दे दी। यह सुनकर मैं यहां आया था और साफ-सफाई करवाई थी। मेरा सभी सदस्यों से निवेदन है कि अगर आगे से वे अपने किसी भी साथी को ऐसा करते देखें तो वे लोग उनको रोक दें। ये हम सबकी विधानसभा है, सिर्फ अध्यक्ष की नहीं है। इसे स्वच्छ और गरिमामय बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।

 

ये भी पढ़े…

हंगामें दार रहा दिल्ली विधानसभा सत्र, पक्ष विपक्ष में दिखी तीखी नोकझोंक

 

 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि जिसने यह कृत्य किया है। उसकी पहचान हो चुकी है। यदि वह स्वयं आगे आकर अपनी गलती स्वीकार कर लेता है तो ठीक, अन्यथा मुझे उसे बुलवाना पड़ेगा, विधानसभा में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है।

 

पांच मार्च तक चलेगा सदन
विधानसभा का बजट सत्र पांच मार्च तक चलेगा। पांच मार्च तक विधानसभा और विधान परिषद दोनों चलती रहेंगी। सत्र समाप्त होने से पहले इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिस विधायक ने पान मसाला थूंका है क्या वह सामने आएगा? इससे पहले सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में काफी गहमागहमी देखने को मिली थी। सपा सदस्यों ने बजट पर चर्चा नहीं कराए जाने के विरोध में वेल में आकर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here