पंचायत खबर मनायेगा ए​क से पंद्रह दिसंबर तक दलहन पखवाड़ा

0
452

दाल—रोटी खाओ..प्रभु के गुण गाओ। ये हमारे गांव घरो में प्रचलित वाक्य रहा है। लेकिन अब ये दाल आपकी थाली से गायब होती गयी है,और रोटी मंहगी। समय के साथ किसान दलहन की खेती से दूर होता गया और दाल आपकी थाली से गायब। अब तो ये हाल हो गया है गरीब की बात कौन करे मध्यम वर्गीय परिवारों में थाली से दाल की कटोरी गायब हो गयी है। देश दलहन के मामले में आत्म निर्भर होने के बजाय हम आयातित दाल पर निर्भर होते गये हैं। दलहनी फसलों के दिन प्रतिदिन कम होते रकबे और कालाबाजारी के कारण जो उपलब्ध है, वह भी आम पहुंच से दूर है। हालांकि सरकार दलहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इसके उत्पादन बढ़ाने हेतू किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस वर्ष को अंतरर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष भी घोषित किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत खबर ने एक से पंद्रह दिसंबर तक दलहन पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है। इस दौरान आपको दलहन उत्पादन से जुड़ी खबरें,विशेषज्ञों की राय,सरकार की योजनायें, किसानों की समस्याओं पर चर्चा होगी। इस दौरान आप भी दाल और दलहनी फसलों से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी,समस्याओं को रख सकते हैं। पंचायत खबर से जुड़कर अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं। फैला सकते हैं।

pppppk_o

तो मित्रों जुड़िए पंचायत खबर https://panchayatkhabar.com से ताकि इस सफर को आगे बढ़ाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here