मनीष अग्रहरि
काले चने भुने हुए हो, अंकुरित हो या इसकी सब्जी बनाई हो, यह हर तरीके से सेहत के लिए फायदेमंद होते है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम,आयरन, और विटामिन्स पाए जाते है। लेकिन शरीर को सबसे ज्यादा फायदा अंकुरित काले चने खाने से होता है, क्योकि अंकुरित चने में क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी, और के, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स होते है। साथ ही, इसे बनाने के लिए किसी तरह का झंझट नही करना पड़ता।

कब्ज का कब्जा हटाये:
चने का फाइबर देता है राहतः चने में फाइबर पाचन के लिए बहुत जरूरी होती है। रात भर भिगोये हुए चने से पानी अलग कर उसमें नमक, अदरक और जीरा मिक्स कर खाने से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। साथ ही, जिस पानी में चने को भिगोया गया था, उस पानी को पीने से भी राहत मिलती है।
पथरी से निजात दिलाये: दूषित पानी और खाने से किडनी और गाल ब्लैडर में पथरी की समस्या आम हो गयी है। इसके लिए रात भर भिगोए हुए काले चने में थोड़ा स शहद मिलाकर खाए। रोजाना इसे खाने से स्टोन होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है। और अगर स्टोन है, तो आसानी से निकल जाता है।
अंकुरित चने की सलाद
आज कल देखा जा रहा है कि लोग अपनी हेल्थ डाइट को पूरा करने के लिए अंकुरित चने या दाल की सलाद का सहारा ले रहे हैं। भूख लगने पर वह फास्ट फूड या जंक फूड की बजाय इसी तरह के सलादों का सहारा ले रहे हैं। ये सलाद न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं बल्कि इनका स्वाद भी आपको इन्हें खाने के लिए ललचाता है। अंकुरित चने की सलाद एक रेसिपी भी है जिसे आजकल लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। इसलिए यदि आप भी अपने सेहत को लेकर गंभीर हैं तो अंकुरित चने की सलाद को अपने डाइट में शामिल करें।
अन्य फायदेः
काला चना शरीर के अंदर की गंदगी को अच्छे से साफ करता है। साथ ही यह बुखार में भी राहत देता है।
चने के आटे का नियमित रूप से खाने से खाज, खुजली और दाद जैसे त्वचा से संबंधित रोग ठीक हो जाते है।
चना ताकतवर होता है। यह शरीर में ग्लूकोज कम करता है जिससे डायबिटीज के मरीजो को फायदा मिलता है।
भुने हुए चनो को रात में सोते समय अच्छे से चबाकर खाये और इसके बाद दूध पी ले, यह कफ में आराम देता है।