अमितेश सिंह,वरिष्ठ पत्रकार
ग़ाज़ीपुर: एक तरफ जहाँ देश सुपर पॉवर बनने का दावा कर रहा है। वही आये दिन हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाएँ सरकारी दावो का जमीनी हकीकत बयान करने के लिए काफी है विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में महिलाओं की असुरक्षा का मामला हमेशा ही सुर्खियों में होता है,लेकिन ये सुर्खिया अखिलेश सरकार तक पहुंचती हो ऐसा नहीं दिखता तभी तो आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। हो भी क्यों न जब शासन और पार्टी का मुखिया ही महिला सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील हो..और घटनाओं के घटित होने के पश्चात कहे कि ये तो होता रहता है,तो अपराधियों के मंसूबे तो बढ़ेंगे ही। ग़ाज़ीपुर के जमानियां इलाके में एक छात्रा के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। छात्रा पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुये गांव के कुछ लोगो ने जमकर मारपीट की और उसके बाल काट डाले। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तीन महिलाओं समेत पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जमानियां के उमर गंज गांव का है। घटना से पीड़िता के परिजन डरे सहमे है। जबकि इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने पीड़िता के घर पर फ़ोर्स तैनात कर दी है।
गाजीपुर जनपद के ज़मानिया तहसील के उमरगंज गांव के रहने वाले कुछ लोगो ने गांव की ही एक किशोरी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाकर, उसका हाथ पैर बाध , पुरे गांव में घुमाया गया । युवती पर हैवानियत की ये घटना यही ख़त्म नहीं हुई।
कैसे घटित हुई घटना
मौके पर मौजूद लोगो की माने तो नाबालिक छात्रा हाई स्कूल की परीक्षा देकर वापस घर को जा रही थी । रास्ते में कुछ युवको ने उसको जबरन पकड़ लिया।युवती को उन यवको ने मारा और घसीट कर एक घर में ले गए।हैवानियत की हदे पार कर दबंगो ने युवती के चहरे पर कालिख पोता, बाल काट कर पुरे गांव में घुमाया। पीडिता की माँ कमला देवी और परिजन इस घटना से सदमे में हैं।
राम किशोर,एस पी , ग़ाज़ीपुर ने कहा है कि इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने इस मामले में 2 लोगो को हिरासत में ले लिया है ।इस मामले को संवेदनशील जान प्रशासन ने पीड़िता के घर फ़ोर्स तैनात कर दिया है।
लड़की के शोर मचाने पर गाँव के प्रधान समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर उसे बचाया.
पुलिस अधीक्षक का कहना था कि कमालू उर्फ छोटू के परिवार के लोगों ने पीड़ित लड़की पर छोटू के साथ कथित तौर पर संबंध रखने का आरोप लगाते हुए इस घटना को अंजाम दिया.
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई लेकिन पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौक़े पर पहुंच गए जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.
एसपी के मुताबिक पीड़ित लड़की की शिकायत पर आठ लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया था जिसमें पांच लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. तीन नाबालिग अभियुक्तों की गिरफ़्तारी अभी नहीं हो पाई है.


