मीनाक्षी पाल
लखनऊ में स्थित कमालपुर विचलिका गौशाला में 13 गायों की मौत का मामला सामने आया है। गायों की मौत की पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों , स्थानीय परगना अधिकारिओं और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ गौशाला का निरीक्षण किया। यूपी के लखनऊ में स्थित मोहनलालगंज के कमालपुर विचलिका गौशाला में 13 गोवंशों की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ डीएम की अगुवाई में जांच बैठा दी है। बताया जा रहा है कि विषैला चारा खाने की वजह से लगभग 34 गायें बीमार पड़ गईं। जिसमें 13 गौवंश की मौत भी हुई है। गोवंशो की मौत के पीछे का कारण जानने के लिए रायबरेली में उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया कि,गोवंशों की मौत का कारण रासायनिक पदार्थ नाइट्रेट और नाइट्राइट विष है। जिसके कारण पशुओं की मौत हुई। जानकारी के मुताबिक यह विषाक्त पदार्थ चारे के खेत में यूरिया के अधिक प्रयोग से चरी में एकत्र हो जाता है।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोआश्रय को व्यवस्थिति करने के दिये आदेश
इस तरह का चारा खाने से पशुओं को सांस लेने में परेशानी होने लगती है और जिसकी वजह से उनकी असामयिक मृत्यु का खतरा उत्पन्न हो जाता है। लखनऊ में इसी वजह से 13 गयों की मृत्यु हुई। धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना दुबारा घटित न हो इसके के लिए गोआश्रय स्थल पर मनरेगा के माध्यम से टीन शेड की व्यवस्था और चारा मशीन ठीक कराने के उचित निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गोआश्रय स्थलों पर हरे चारे एवं भूसे की गुवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी के द्वारा हरे चारे की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए हरसंभव प्रयास किये जाए। ताकि भविष्य में पुनः ऐसी घटना घटित न हो।
पशुओं की मौत की जांच के लिए एसडीएम ने बनाई कमेटी
वहीं, पिछले कुछ दिनों से पीलीभीत से भी ऐसी ही मामले सामने आ रहे है। रशुरामपुर गोआश्रय स्थल में लगातार हो रही मवेशियों की मौत का मामला सामने आने के बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। अभी तक प्रशासन मामले की सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा था लेकिन अब मामले की जांच की तैयारी कर रहा है। एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी द्वारा पांच बिंदुओं पर जांच की गयी है।
माधोटांडा में 16 मवेशियों की मौत का मामला आया समाने
विचलिका गोशाला की तहर ही माधोटांडा के मौजा परशुरामपुर स्थित गौशाला में एक के बाद एक 16 मवेशियों की मौत के मामले सामने आये। जिसके बाद अधिकारियों ने सच्चाई जानने की बजाय इसे मानने से इनकार किया, लेकिन लगातार हो रही मवेशियों की मौत सच समाने लाने के लिए काफी है। हद तो यह है कि निरीक्षण के बाद सीवीओ ने अफसरों को सौपीं रिपोर्ट में सब कुछ सही बताया था। रिपोर्ट में एक गोवंश के बीमार होने का दावा किया गया, लेकिन निरीक्षण कर लौटने के 24 घंटे के अंदर दो पुशओं की मौत हो गई।
