पहलवानों के समर्थन में न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगी खाप महापंचायत, जंतर-मंतर पर लेंगे बड़ा फैसला

0
153

रोहतक। हरियाणा की खापें भी पहलवानों के समर्थन में आ गई हैं। साथ ही खाप महापंचायत में सभी प्रतिनिधियों ने निर्णय किया कि जंतर-मंतर पर जाने वाले खाप प्रतिनिधि एक और बड़ा फैसला सुनाएंगे। जिसका अभी खुलासा नहीं किया। दूसरे निर्णय को जंतर-मंतर पर ही खाप प्रतिनिधि सार्वजनिक करेंगे। हरियाणा के रोहतक के महम में खाप महापंचायत हुई। जिसमें हरियाणा भर की खापों ने भाग लिया। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करने का फैसला लिया। खाप पंचायत में तय किया गया कि सभी खापों के प्रतिनिधि रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे।

दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवान

WFI अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे हुए हैं। पहलवानों ने देशवासियों से समर्थन की मांग की। जिसके बाद जगह-जगह पहलवानों को समर्थन मिल रहा है। पहलवानों के धरने को लेकर महम में खाप महापंचायत की गई और दिल्ली जाने का फैसला किया। साथ ही संकेत दिए कि दिल्ली में बड़ा फैसला ले सकते हैं।

पहलवानों के समर्थन में न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगी खापें

खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि बहन-बेटी सभी की एक समान होती हैं। किसी भी बहन-बेटी के साथ गलत होता है तो खाप उसे न्याय दिलाने का काम करेंगी। आज देश का गौरव बढ़ाने वाले पहलवान धरने पर बैठे हैं और सरकार भी उनको न्याय नहीं दे रही है। इसलिए खापें पहलवानों के समर्थन में खड़ी हैं और न्याय दिलाने की लड़ाई लडेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here