कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन करने से दूर होंगी परेशानियां, जानें खाने का सही तरीका

0
110

Raw Turmeric With Jaggery: सर्दियों में मार्केट में आपको कई तरह की सब्जियां और मसाले आसानी से मिल जाएंगे जिसमें कच्ची हल्दी की गांठ भी शामिल है। कुछ लोग कच्ची हल्दी से सब्जी तैयार करके खाना पसंद करते हैं। वहीं कच्ची हल्दी का प्रयोग आप दूध के साथ भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास अधिक समय नहीं है। तो आप कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन भी कर सकते हैं। यह झट से तैयार होने वाली रेसिपी है। जिसे आप लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से कच्ची हल्दी और गु़ड़ का सेवन करते हैं। तो इससे कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में।

वर्षा वर्मा

शरीर की सूजन और दर्द करे कम
कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। कच्ची हल्दी में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक गुण होते हैं। जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही गुड़ में आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है। जो आपकी इम्यून पावर को बूस्ट करने में काफी हद तक प्रभावी है। कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन करने से आपके शरीर में होने वाली सूजन और दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। दरअसल हल्दी और गुड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। जो सूजन और दर्द की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकता है। इसके साथ ही अर्थराइटिस के दिनों में होने वाली परेशानियों को भी यह कम कर सकता है।

ये भी पढ़े…

सुबह खाली पेट करें धनिया के पानी का सेवन, दूर होगी ये समस्याएं

खून को करे साफ
कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन करने से शरीर की विषाक्तता दूर होती है। यह खून को डिटॉक्स करने में प्रभावी होता है। साथ ही हल्दी में मौजूद गुण गाढ़े खून को पतला कर सकता है। अगर आपको ब्लॉकेज की परेशानी रहती है तो यह मिश्रण आपके लिए बेस्ट हो सकता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। इसमें पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करने का गुण होता है। वहीं हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही इससे गैस्ट्रिक समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।

ऐसें खाएं कच्ची हल्दी और गुड़
मासिक धर्म के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन की शिकायत को दूर करने के लिए आप कच्ची हल्दी और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि गुड़ में काफी अच्छी मात्रा में आयरन होता है। जिससे ब्लड फ्लो अच्छे से हो सकता है। इससे शरीर में होने वाली खून की कमी भी दूर होती है। साथ ही यह पीरियड्स के दिनों में होने वाली थकान और कमजोरी भी दूर कर सकता है। इसे आप खास तरह की रेसिपी बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके इसे घी में भुनें। इसके बाद जब हल्दी का रंग गहरा हो जाए तो इसमें गुड़ डालकर अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसे स्टोर करके रख दें और दूध के साथ सोने से पहले खाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here