सुबह खाली पेट करें धनिया के पानी का सेवन, दूर होगी ये समस्याएं

0
144

Coriander Seeds Water: धनिया भारतीय रसोई में उपयोग किया जाने वाला एक आम मसाला है। हम में से अधिकतर लोग सब्जी या दाल बनाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आमतौर पर धनिया के बीजों का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

वर्षा वर्मा

इम्यूनिटी बूस्ट करे
रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके सेवन से आप सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। और इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही यह आंतों की हेल्थ में भी सुधार करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही ये शरीर के बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए भी सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़े…

लाल नहीं अब काले टमाटर की करें खेती, होगी लाखों की कमाई

 

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया के पानी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से इंसुलिन के उत्पादन में सुधार होता है और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। और इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। इसके लिए 1-2 चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इसके अलावा, आप चाहें तो धनिया के बीज को पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here