BPL Ration Card: आज के समय में राशन कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है। बल्कि यह अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज भी बन गया है। राशन कार्ड धारक विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस दस्तावेज का उपयोग कर रहे हैं। जिससे इसकी महत्ता और बढ़ गई है।

बीपीएल धारकों पर कार्रवाई
हाल ही में सरकार जल्द ही कई बीपीएल धारकों के राशन कार्ड काटने की तैयारी कर रही है। यह कदम उन उपभोक्ताओं के लिए है जिनका बिजली बिल हर साल ₹20,000 से ज्यादा आता है। ऐसे उपभोक्ताओं के राशन कार्ड खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हटा दिए जाएंगे।
उपभोक्ताओं को सूचना
इस विषय में उपभोक्ताओं को संदेश भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि राशन कार्ड की जांच की जाएगी और नियमों का पालन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र जिले में राशन कार्ड डिपो होल्डर्स द्वारा उपभोक्ताओं को इस बारे में सूचित किया जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पात्रता पूरी न करने वाले राशन कार्ड धारकों के कार्ड कब से काटे जाएंगे।
ये भी पढ़े…
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया डीए और महंगाई भत्ता
बीपीएल कार्ड धारकों की चिंता
बीपीएल कार्ड धारकों में इस मुद्दे को लेकर खलबली मची हुई है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा कई शर्तें लगाई गई हैं। जिनमें से एक परिवार पहचान पत्र में दर्ज डाटा से जानकारी प्राप्त करना है। फिलहाल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस मामले में कोई आधिकारिक निर्देश नहीं दिए हैं।